Monday, March 23, 2026

शाहिद कपूर और शनाया कपूर की दोनों की फिल्में एक ही दिन रिलीज हुई और बाजी ओ’रोमियो ने मारी.

Share

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म ओ’रोमियो बीती 13 फरवरी को किस डे के मौके पर रिलीज हुई थी. ओ’रोमियो की रिलीज को एक दिन हो गया है. फिल्म को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला है. शाहिद कपूर को हुसैन उस्तरा के रोल में देख एक्टर के फैंस शॉक्ड हो गए हैं. फिल्म ने एडवांस बुकिंग में भी शानदार कमाई की है. वहीं, दूसरी ओर ओ’रोमियो के साथ सिनेमाघरों में तू या मैं भी रिलीज हुई थी. इसमें आदर्श और शनाया कपूर का देखा रहा है. तू या मैं की चर्चा बहुत कम है और लोग ज्यादातर फिल्म ओ’रोमियो की बात कर रहे हैं. चलिए जानते हैं, दोनों फिल्मों ने कितने रुपये से ओपनिंग ली है.

ओ’रोमियो बॉक्स ऑफिस डे 1 कलेक्शन

ओ’रोमियो ने पहले ही दिन तगड़ी कमाई की है. शाहिद कपूर ने अपनी पिछली रिलीज फिल् देवा को पछाड़ दिया है. सैकनिल्क की मानें तो फिल्म ने पहले दिन 8.25 करोड़ रुपये कमाए हैं. फिल्म का ओपनिंग डे पर ऑक्यूपेंसी रेट 14.86 फीसदी रहा है. इसमें मॉर्निंग शो में 8.63 फीसदी, ऑफ्टरनून में 12.17 फीसदी, इवनिंग शो में 13.66 फीसदी, नाइट शो में 24.97 फीसदी दर्ज हुआ है. ओ’रोमियो से शाहिद कपूर ने अपनी पिछली रिलीज देवा के लसाथ-साथ हैदर और कमीने को भी पछाड़ दिया है. विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी फिल्म लोगों का भा रही है.

शाहिद कपूर की बिगेस्ट ओपनिंग फिल्में

कबीर सिंह (20 करोड़ रुपये)

पद्मावत (18 से 19 करोड़ रुपये)

आर..राजकुमार (10 करोड़ रुपये)

उड़ता पंजाब (10 करोड़ रुपये)

ओ’रोमियो (8.25 करोड़ रुपये)

तेरी बातों में ऐसा उलझा दिया (7 करोड़ रुपये)

हैदर (6.50 करोड़ रुपये)

देवा- (5.5 करोड़ रुपये)

कमीने (4 करोड़ रुपये)

तू या मैं बॉक्स ऑफिस डे 1 कलेक्शन

शनाया कपूर और आदर्श स्टारर फिल्म तू या मैं बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन दम तोड़ गई है. सैकनिल्क के अनुसार फिल्म पहले दिन 0.55 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. तू या मैं का निर्देशन बिजॉय नांबियार ने किया है. यह एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म है. कहना गलत नहीं होगा कि शाहिद कपूर का जलवा बॉक्स ऑफिस पर नजर आ रहा है.

Read more

Local News