Wednesday, March 25, 2026

शाहरुख खान दुबई के लिए रवाना हुए, जहां उनको ग्लोबल स्टाइल आइकन अवार्ड से नवाजा जाएगा.

Share

शाहरुख खान इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म किंग से चर्चा में हैं. हाल ही में शाहरुख खान ने फिल्म किंग की रिलीज डेट का एलान किया है, जो इस साल दिसंबर के महीने में रिलीज होगी. फिल्म किंग की रिलीज डेट के ऐलान के साथ शाहरुख ने एक एक्शन टीजर भी शेयर किया था. अब शाहरुख एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए हैं. शाहरुख दुबई के लिए रवाना हुए हैं. यहां किंग को ग्लोबल स्टाइल आइकन अवार्ड से नवाजा जाएगा. वहीं, एयरपोर्ट पर शाहरुख खान संग कुछ ऐसा हुआ, जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है. एयरपोर्ट पर पासपोर्ट चेकिंग के दौरान शाहरुख से चश्मा उतारने के लिए कहा गया.

शाहरुख खान से उतरवाया चश्मा

शाहरुख खान अपने एयरपोर्ट लुक में बेहद कूल स्टाइल में दिखे. शाहरुख ने आईस कलर लूज जींस पर व्हाइट टी-शर्ट और उस पर स्काई रंग की जैकेट डाली हुई है. साथ ही सिर पर एक वुलन कैप डाली हुई है. शाहरुख खान कार से अपने ही स्टाइल में निकलते हैं और एयरपोर्ट लॉबी की ओर बढ़ते हैं. वह चेकिंग प्वाइंट पर पहुंचते हैं. जहां एक ऑफिसर उनका पासपोर्ट चेक करता है और हंसते हुए शाहरुख से उनका चश्मा उतारने को कहता है. शाहरुख इतने बड़े स्टार होने के बाद भी गुस्सा होने की बजाय एक आम नागरिक होने की ड्यूटी निभाते हैं और हंसते हुए अपना चश्मा उतारते हैं और इसके बाद वह ऑफिसर के कंधे को थपथपाते निकल जाते हैं. अब इस पूरे वीडियो पर लोगों का क्या रिएक्शन चलिए जानते हैं.

किंग के जेस्चर पर फैंस का रिएक्शन

शाहरुख खान के इस रिएक्शन पर एक यूजर ने लिखा है, ‘इसलिए वह किंग खान हैं’. दूसरे फैन ने लिखा है, यू ही नहीं उन्हें किंग खान कहते हैं’. तीसरे यूजर ने लिखा है, प्रोटोकल होता है, सबको यह चेक कराना होता है’. चौथे ने लिखा है, ‘आजकल मार्केट में बहुत डुप्लीकेट आ गए हैं’. इस वीडियो का कमेंट बॉक्स रेड हार्ट इमोजी से भी भर चुका है. लोग शाहरुख के इस रिएक्शन को एक नागरिक जिम्मेदारी से जोड़कर उनकी तारीफ कर रहे हैं. किंग की रिलीज डेट की बात करें तो यह 24 दिसंबर 2026 को रिलीज होने जा रही है. इसमें शाहरुख खान के साथ एक बार फिर दीपिका पादुकोण नजर आ सकती हैं.

Read more

Local News