Friday, April 10, 2026

शादी का झांसा देकर लड़की भगाया, झारखंड से गिरफ्तार

Share

शादी का झांसा देकर लड़की भगाया, झारखंड से गिरफ्तार

झारखंड से लड़की को किया गया बरामद आजमनगर थाना कांड संख्या 125/25 के आरोपित चंदन कुमार पासवान को झारखंड से गिरफ्तार कर आजमनगर थाना लाया गया. नाबालिग लड़की को भी झारखंड के लालगंज इलाके से बरामद कर आजमनगर लाया गया. थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि नामजद अभियुक्त चंदन कुमार पासवान जो झारखंड राज्य के लालगंज इलाके का रहने वाला था. आजमनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर आजमनगर थाना लाया है. झारखंड के लालगंज निवासी चंदन कुमार पासवान आजमनगर थाना क्षेत्र के एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगाकर ले गया था. लालगंज इलाके में लगातार छापामारी के बाद आरोपित को गिरफ्तार कर आजमनगर थाना लाया गया. नाबालिग लड़की की भी बरामदगी हो चुकी है. कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपित को न्यायिक हिरासत कटिहार भेज दिया गया है. आगे की कार्रवाई जारी है.

Table of contents [hide]

Read more

Local News