Saturday, May 30, 2026

वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 के क्वालीफायर 2 में 47 गेंद में 8 चौके और 7 छक्के की मदद से 96 रनों की पारी खेली.

Share

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के क्वालीफायर 2 में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है. न्यू चंडीगढ़ के मुल्लनपुर में खेले गए मैच में 215 रनों के विशाल लक्ष्य को गुजरात ने कप्तान शुभमन गिल के शतक और साईं सुदर्शन के अर्धशतक की बदौलत 18.4 ओवर में हासिल कर लिया.

इस मैच में जहां शुभमन गिल ने 53 गेंद में 104 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाने और फाइनल का टिकट दिलाने में अहम भूमिका निभाई वहीं राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज ने एक बार फिर 96 रन बनाकर सबका दिल जीत लिया.

एक सीजन में 3 बार नर्वस 90
लेकिन हैरत की बात ये है कि ये लगातार दूसरा मौका था जब वैभव अपने शतक से चूक गए. इससे पहले वो एलिमिनेटर ने 97 रन पर आउट हो गए थे. इसके अलावा एक लीग मैच में भी वैभव शतक से चूके थे. इसके साथ वो आईपीएल के एक सीजन में 3 बार नर्वस 90 होने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए. इससे पहले ग्लेन मैक्सवेल 2014 के सीजन में तीन बार नर्वस 90 के शिकार हुए थे.

IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी का कमाल

सबसे तेज 1000 IPL रन
ये अहम और बड़ा मैच वैभव की टीम राजस्थान रॉयल्स जरूर हार गई, लेकिन वैभव ने IPL के कई रिकॉर्ड अपने नाम करने में सफल रहे. वो सबसे कम गेंद में 1000 IPL रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए. उन्होंने ये आंकड़ा 440 गेंदों में पार किया जबकि लिस्ट में दूसरे नंबर पर रहने वाली खिलाड़ी आंद्रे रसेल ने ये आंकड़ा पार करने के लिए 545 गेंदों का सामना करना पड़ा था जो कि वैभव से 100 से ज्यादा गेंदों का अंतर है.

सबसे कम गेंदें में 1000 IPL रन

  • 440 – वैभव सूर्यवंशी
  • 545 – आंद्रे रसेल
  • 560 – टिम डेविड
  • 575 – ट्रैविस हेड
  • 575 – फिल साल्ट

हालांकि इनिंग के लिहाज से वैभव ने ये उपलब्धि 23 पारियों में हासिल की. वो शॉन मार्श का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए, जिन्होंने मात्र 21 पारियों में ही 1000 आईपीएल रन पूरे कर लिये थे.

वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में तोड़े कई रिकॉर्ड

सबसे कम पारी खेलकर 1000 IPL रन

  • 21 – शॉन मार्श
  • 23 – लेंडल सिमंस
  • 23 – वैभव सूर्यवंशी
  • 24 – डेवोन कॉन्वे
  • 25 – मैथ्यू हेडन

IPL प्लेऑफ में सबसे ज्यादा छक्के
वैभव सूर्यवंशी ने क्वालीफायर 2 में अपनी 96 रनों की पारी में कुल 8 चौके और 7 छक्के लगाए. इससे पहले एलिमिनेटर मैच में उन्होंने अपनी 97 रनों की पारी में 12 छक्के लगाए थे. जिससे वो एक सीजन के प्लेऑफ में सबसे ज्यादा 19 छक्के मारने वाले खिलाड़ी बन गए.

वैभव सूर्यवंशी

एक सीजन में IPL प्लेऑफ में सर्वाधिक छक्के

  • 19 – वैभव सूर्यवंशी (2026)
  • 11 – रिद्धिमान साहा (2014)
  • 11 – शुभमन गिल (2023)
  • 10 – रजत पाटीदार (2022)

पावरप्ले में 500 रन का रिकॉर्ड
आईपीएल के इतिहास में वैभव सूर्यवंशी एक सीजन में पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने इस सीजन केवल पावरप्ले में 233 की स्ट्राइक रेट से 16 मैच में कुल 521 रन बनाए, जबकि सीजन में वो कुल 776 रन बनाने में सफल रहे.

एक IPL सीजन में 1-6 ओवरों में सर्वाधिक रन

  • 521 – 2026 में वैभव सूर्यवंशी (एसआर: 233.63)
  • 467 – 2016 में डेविड वार्नर (एसआर: 150.16)
  • 402 – 2024 में ट्रेविस हेड (एसआर: 208.29)
  • 402 – 2025 में साईं सुदर्शन (एसआर: 155.81)
  • 382 – 2009 में एडम गिलक्रिस्ट (एसआर: 165.36)

IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्ड ब्रेकिंग प्रदर्शन
हालांकि इस हार के साथ राजस्थान रॉयल्स का टाइटल जीतने का सपना टूट गया, लेकिन IPL 2026 को वैभव सूर्यवंशी की नाम से याद किया जाएगा. उन्होंने इस सीजन 16 मैचों में 48.50 की औसत और 237.31 के जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ 776 रन बनाए. पूरे सीजन के दौरान, इस 15 वर्षीय युवा खिलाड़ी ने दुनिया के बेहतरीन गेंदबाजों का सामना किया और T20 के कई रिकॉर्ड तोड़ डाले.

रनस्ट्राइक रेटऔसतछक्केचौकेहाईएस्ट स्कोर100/50POTM अवॉर्ड
776237.3148.5072631031/54

Read more

Local News