इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल और फिक्स्चर रिलीज कर दिया है. जिसके अनुसार इंग्लैंड की मेजबानी में खेला जाने वाला ये टूर्नामेंट 12 जून को इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के मैच से शुरू होगा. फाइनल मैच 5 जुलाई को लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा.
यह ध्यान देने वाली बात है कि पाकिस्तान के पुरुषों की टीम T20 वर्ल्ड कप में भारत के मैच का बॉयकॉट करने के फैसले से पलटने के बाद भी दोनों टीमों को एक ही ग्रुप में रखा गया है.
14 जून को भारत बनाम पाकिस्तान
पुरुषों के T20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज में खेलने के बाद अब भारत और पाकिस्तान की महिला टीमें 14 जून को आमने-सामने होंगी. ये महामुकाबला एजबेस्टन में खेला जाएगा, जो भारतीय समय के अनुसार शाम 7 बजे शुरू होगा.
क्वालीफाइंग टीमें और ग्रुप
टूर्नामेंट में कुल 12 टीमें भाग ले रही हैं. जिनमें से बांग्लादेश, आयरलैंड, स्कॉटलैंड और नीदरलैंड्स पिछले महीने नेपाल में ICC विमेंस T20 वर्ल्ड कप क्वालिफायर के जरिए इस इवेंट में जगह बनाने वाली आखिरी चार टीमें थीं.
विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप
ग्रुप 1: ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, इंडिया, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नीदरलैंड्स
ग्रुप 2: वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, आयरलैंड, स्कॉटलैंड
भारतीय महिला टीम के मैच
टूर्नामेंट में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को पाकिस्तान का खिलाफ एजबेस्टन में करेगी. उसके बाद उनका अगला मैच 17 जून को नीदरलैंड्स से होगा, जो हेडिंग्ले में खेला जाएगा. जबकि तीसरा मैच 21 जून को साउथ अफ्रीका से और 25 जून को बांग्लादेश से खेलेगी.
विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल
12 जून: इंग्लैंड बनाम श्रीलंका, एजबेस्टन
13 जून: स्कॉटलैंड बनाम आयरलैंड, ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड
13 जून: ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका, ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड
13 जून: वेस्टइंडीज बनाम न्यूजीलैंड, हैम्पशायर बाउल
14 जून: बांग्लादेश बनाम नीदरलैंड्स, एजबेस्टन
14 जून: इंडिया बनाम पाकिस्तान, एजबेस्टन
16 जून: न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका लंका, हैम्पशायर बाउल
16 जून: इंग्लैंड बनाम आयरलैंड, हैम्पशायर बाउल
17 जून: ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश, हेडिंग्ले
17 जून: इंडिया बनाम नीदरलैंड्स, हेडिंग्ले
17 जून: साउथ अफ्रीका बनाम पाकिस्तान, एजबेस्टन
18 जून: वेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंड, हेडिंग्ले
19 जून: न्यूजीलैंड बनाम आयरलैंड, हैम्पशायर बाउल
20 जून: ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड्स, हैम्पशायर बाउल
20 जून: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, हैम्पशायर बाउल
20 जून: इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड, हेडिंग्ले
21 जून: वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका, ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड
21 जून: साउथ अफ्रीका बनाम इंडिया, ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड
23 जून: न्यूजीलैंड बनाम स्कॉटलैंड, ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड
23 जून: श्रीलंका बनाम आयरलैंड, ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड
23 जून: ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान, हेडिंग्ले
24 जून: इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज, लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड
25 जून: इंडिया बनाम बांग्लादेश, ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड
25 जून: साउथ अफ्रीका बनाम नीदरलैंड्स, ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड
26 जून: श्रीलंका बनाम स्कॉटलैंड, ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड
27 जून: पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड्स, ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड
27 जून: वेस्टइंडीज बनाम आयरलैंड, ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड
27 जून: इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड, द ओवल
28 जून: साउथ अफ्रीका बनाम बांग्लादेश, लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड
28 जून: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंडिया, लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड
30 जून: TBC बनाम TBC (सेमीफाइनल 1), द ओवल
2 जुलाई: TBC बनाम TBC (सेमीफाइनल 2), द ओवल
5 जुलाई: TBC बनाम TBC (फाइनल), लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड


