Sunday, May 17, 2026

विभिन्न गांव में DC नैंसी सहाय ने किया कंबल वितरण !

Share

हजारीबाग डिसी नैंसी सहाय:जिले में चल रही भीषण शीतलहरी के कारण जन जीवन पर असर पड़ रहा है। बढ़ती ठंड से सड़क किनारे अपने जिंदगी गुजर बसर करने वाले लोगों के इस समय काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसी के दृष्टिगत आज ठंड से राहत प्रदान करने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न गांवों में कंबल वितरण अभियान का नेतृत्व किया। यह अभियान तिलरा गांव (बिरहोर टोला), चंपानगर नवाडीह पंचायत, इचाक और रोमि गांव (पदमा) में आयोजित किया गया। इस पहल का उद्देश्य समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्ग को ठंड से बचाने के लिए सहायता प्रदान करना था। ठंड के बाबत आमलोगों से सावधानियां बरतने की अपील किया। #Update #jharkhandi

Read more

Local News