Saturday, March 28, 2026

विभाग में 84% पद खाली- झारखंड का उत्पाद विभाग कर्मचारियों की भारी कमी से जूझ रहा है.

Share

झारखंड का उत्पाद विभाग कर्मचारियों की भारी कमी से जूझ रहा है, जिसके कारण छापेमारी टीमों पर हमले बढ़ गए हैं। विभाग में 84% पद खाली होने के कारण मौजूदा कर्मचारियों पर काम का बोझ बढ़ गया है और उनकी सुरक्षा खतरे में है। कर्मचारियों की कमी के कारण छापेमारी टीमों को पर्याप्त सुरक्षा नहीं मिल पाती है

रांची। उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग बल की कमी झेल रहा है। इसका असर यह हो रहा है कि छापेमारी व कार्रवाई में विभाग को बहुत परेशानी हो रही है। उत्पाद विभाग का अपना बल नहीं होने के कारण गृह रक्षकों के भरोसे छापेमारी हो रही है।

आए दिन छापेमारी टीम बल की कमी के चलते हमले का शिकार भी हो रही है। विभाग में जो स्वीकृत बल है, उससे वर्तमान बल दस गुणा कम है। अधीक्षक उत्पाद के स्वीकृत 20 पद पर केवल तीन ही कार्यरत हैं तो उत्पाद सिपाही के 622 स्वीकृत पद के विरुद्ध केवल 29 जवान वर्तमान में कार्यरत हैं। कुल 1070 स्वीकृत पद के विरुद्ध केवल 169 ही कार्यरत हैं।

रांची के टाटीसिलवे थाना क्षेत्र के होरहाप जंगल में पिछले दिनों अवैध शराब के विरुद्ध अभियान पर निकली छापेमारी टीम पर वहां के शराब कारोबारियों ने हमला कर दिया। छापेमारी टीम वहां अवैध शराब की भट्ठियां तोड़ रही थी, उसी वक्त उनपर हमला हुआ। इस हमले में उत्पाद विभाग की गाड़ी के शीशे टूटे, टीम के सदस्यों को भी चोटें आईं।

छापेमारी टीम को रोकने के लिए शराब माफिया सड़क पर पेड़ काटकर गिरा दिए। उक्त छापेमारी टीम के साथ केवल चार ही गृह रक्षक थे। हमलावरों की संख्या 20 से अधिक थे। इससे पहले भी उत्पाद विभाग की छापेमारी टीम पर हमले हो चुके हैं। पर्याप्त बल नहीं होने से टीम को अपनी जान बचाकर भागने के सिवा कोई उपाय नहीं रहता है।

उत्पाद सिपाहियों की कमी को दूर करने के लिए राज्य सरकार ने वर्ष 2023 में 583 पदों के लिए भर्ती बहाली निकाली थी। कुल 583 पदों में अनारक्षित के लिए 237 पद, अनुसूचित जनजाति के लिए 148 पद, अनुसूचित जाति से 57 पद, ओबीसी 1 के लिए 50 पद, ओबीसी टू के लिए 32 पद और ईडब्ल्यूएस के लिए 59 पद शामिल हैं।

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा में 1,48,054 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया है। अब जल्द ही इनके लिए लिखित परीक्षा होगी।

किस पद पर कितने कार्यरत

पद का नामस्वीकृतकार्यरतरिक्त
संयुक्त आयुक्त उत्पाद010100
उपायुक्त उत्पाद040004
सहायक आयुक्त उत्पाद070700
अधीक्षक उत्पाद200317
रसायन परीक्षक110011
निरीक्षक उत्पाद372809
तकनीशियन010001
आशुलिपिक070007
दारोगा उत्पाद1255570
प्रयोगशाला सहायक010001
एएसआई उत्पाद10503102
उत्पाद सिपाही62229593
उत्पाद लिपिक883454
चालक360036
दफ्तरी070403
अनुसेवक030300
प्रयोगशाला परिचर010001
स्वीपर030102
रिकॉर्ड कीपर010100
कुल1070169901

Read more

Local News