
हजारीबाग न्यूज़: विधायक प्रदीप प्रसाद व उनके समर्थकों ने जरूरतमंद परिवार को समय पर रक्त उपलब्ध कराकर जीवन बचाने में भूमिका निभाई है। खपरीयावा निवासी प्रभु महतो के परिवार को अचानक B पॉजिटिव ब्लड की आवश्यकता पड़ी, परिवार ने रक्त के लिए कई ब्लड बैंकों का दौरा किया लेकिन हाथ कुछ नहीं आया,कहीं भी उपलब्ध नहीं होने के कारण अपनी समस्या संजीवनी सेवा कुटीर में साझा की।विधायक ने त्वरित कार्रवाई की। विवेक कुमार रक्तदाता से संपर्क किया। जिन्होंने तुरंत रक्तदान कर परिवार को राहत दी।


