Monday, April 6, 2026

विक्की कौशल की फिल्म छावा कब तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये कमा लेगी, आइए जानते हैं.

Share

Chhaava Box Office Collection Day 19

 हिस्टोरिकल पीरियड ड्रामा फिल्म ‘छावा’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपने 19 दिन पूरे कर लिए हैं. छावा ने अपने तीसरे मंगलवार यानि 19वें दिन की कमाई से कलेक्शन में थोड़ी बढ़ोतरी की है. फिल्म छावा की कमाई में लगातार दूसरी बार गिरावट देखने को मिली है. छावा ने तीसरे सोमवार कमाई में बढ़ी गिरावट दर्ज की थी. छावा ने 19वें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की और फिल्म का कुल कलेक्शन कितना हो गया और फिल्म 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा कब तक छुएगी आइए जानते हैं. बता दें, विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म आज 5 मार्च को अपनी रिलीज के 20वें दिन में पहुंच गई है.

छावा की 19वें दिन की कमाई

सैकनिल्क के अनुसार, छावा की कमाई में एक बार फिर गिरावट हुई है. जहां, छावा ने सोमवार 7.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. वहीं, फिल्म ने 19वें दिन 5.50 करोड़ रुपये कमाए हैं. 19वें दिन के कलेक्शन से छावा की भारत में कुल कमाई 472 करोड़ रुपये हो गई है. छावा कमाई की इस रफ्तार से अपने अगले वीकेंड तक 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने में कामयाब हो सकती है. छावा के वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो यह 650 करोड़ रुपये के करीब जा पहुंचा है.

छावा कलेक्शन डे वाइज (सैकनिल्क)

डेकलेक्शन
पहले दिन31 करोड़ रुपये
दूसरे दिन37 करोड़ रुपये
तीसरे दिन48.5 करोड़ रुपये
चौथे दिन24 करोड़ रुपये
पांचवें दिन25.25 करोड़ रुपये
छठे दिन32 करोड़ रुपये
सातवें दिन21.5 करोड़ रुपये
आठवें दिन23.5 करोड़ रुपये
नौवें दिन44 करोड़ रुपये
दसवें दिन40 करोड़ रुपये
ग्यारहवें दिन18.50 करोड़ रुपये
बारहवें दिन17 करोड़ रुपये
तेरहवें दिन23 करोड़ रुपये
चौदहवें दिन13. 25 करोड़ रुपये
पंद्रहवें दिन13 करोड़ रुपये
सोलहवें दिन22 करोड़ रुपये
सत्रहवें दिन24.25 करोड़ रुपये
अठारहवें दिन7.75 करोड़ रुपये
उन्नीसवें दिन5.50 करोड़ रुपये (शुरुआती अनुमान)
कुल472.00 करोड़ रुपये (शुरुआती अनुमान)
  • https://www.youtube.com/embed/77vRyWNqZjM

छावा के बारे में

छावा में विक्की कौशल मराठा किंग छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे संभाजी महाराज के रोल में हैं. रश्मिका मंदाना येसूबाई का किरदार कर रही हैं. अक्षय खन्ना ने मुगल बादशाह औरंगजेब के रोल में गजब ढा दिया है. फिल्म में विनीत कुमार का कवि कलश का रोल भी दर्शकों के रोंगटे खड़े कर रहा है. फिल्म को लक्ष्मण उटेकर ने डायरेक्ट किया है. इससे पहले लक्ष्मण ने विक्की के साथ फिल्म जरा हटके जरा बचके बनाई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म किया था.

Read more

Local News