Friday, March 6, 2026

लैंड स्केम :निलंबित आईएएस अधिकारी छवि रंजन के मामले में हाई कोर्ट ने ईडी से मांगा जवाब!

Share

रांची न्यूज़: बरियातू रोड स्थित सेवा के कब्जे वाली 4.50 एकड़ जमीन की अवैध खरीद बिक्री मामले में जेल में बंद निलंबित आईएएस अधिकारी छविरंजन की ओर से रांची की निचली अदालत के संज्ञान आदेश को चुनौती देने वाली याचिका की सुनवाई झारखंड हाई कोर्ट में हुई।मामले में कोर्ट ने ईडी से चार सप्ताह में जवाब मांगा है।मामले में छवि रंजन की ओर से ईडी कोर्ट द्वारा लिए गए संज्ञान आदेश को चुनौती देते हुए केस को निरस्त करने का आग्रह किया गया है साथ ही छवि रंजन की ओर से अपनी गिरफ्तारी को भी अवैध बताया गया है। दरअसल बरियातू में सेवा की जमीन के कागजात की हेरा फेरी मामले में रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन को ईडी टीम ने 4 मई 2023 को गिरफ्तार किया था, उसी समय से वे जेल में है।इस मामले में उनकी जमानत याचिका सुप्रीम कोर्ट से भी खारिज है।

बता दे कि मामले में ईडी द्वारा छवि रंजन के खिलाफ ईसीआईआर 1/ 2023 दर्ज किया है।इसमें छवि रंजन अमित कुमार अग्रवाल सहित 10 आरोपियों के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया जा चुका है,जमीन खरीद बिक्री मामले को लेकर बरियातू थाना में अमित अग्रवाल,छवि रंजन आदि के खिलाफ कांड संख्या 141/2022 दर्ज किया गया है।

Read more

Local News