Sunday, March 8, 2026

लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन 14 मार्च को बिहार लोक भवन में राज्यपाल पद की शपथ लेंगे।

Share

लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन 14 मार्च को बिहार लोक भवन में राज्यपाल पद की शपथ लेंगे। पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संगम कुमार साहू उन्हें शपथ दिलाएंगे। वे बिहार के 30वें राज्यपाल होंगे और 13 मार्च को पटना पहुंचेंगे

पटना। लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन 14 मार्च को बिहार लोक भवन में राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे।

उन्हें पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संगम कुमार साहू शपथ दिलाएंगे। शनिवार को बिहार लोक भवन के एक उच्च पदस्थ अधिकारी ने इसकी सूचना दी। 

बिहार के 30वें राज्यपाल बने हसनैन 13 मार्च को पटना पहुंचंगे

मिली जानकारी के मुताबिक नवनियुक्त राज्यपाल सैयद अता हसनैन 13 मार्च को पटना पहुुंचंगे। बिहार के 30वें राज्यपाल बने लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन भारतीय सेना में विभिन्न पदों पर महत्वपूर्ण कार्य करने का लंबा अनुभव है।

उनका परिवार भारतीय सेना की गौरवशाली परंपराओं से जुड़ा रहा है। उनके पिता मेजर जनरल सैयद महदी हसनैन गढ़वाल राइफल्स से जुड़े थे।

उन्होंने प्रथम बटालियन के साथ द्वितीय विश्व युद्ध में भाग लिया और बाद में गढ़वाल राइफल्स की चौथी बटालियन की स्थापना की। वर्ष 1964 से 1966 तक वे लैंसडौन में रेजिमेंट सेंटर के कमांडेंट रहे थे।

भारतीय सेना की गौरवशाली परंपरा से जुड़ा है परिवार 

वहीं लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन गढ़वाल राइफल्स और गढ़वाल स्काउट के कर्नल आफ द रेजिमेंट रह चुके हैं। इस पद पर रहते हुए उन्होंने सैन्य परंपराओं को नई मजबूती देने का काम किया।

लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन ने वर्ष 1974 में भारतीय सैन्य अकादमी से पास आउट होने के बाद गढ़वाल राइफल्स की चौथी बटालियन में कमीशन प्राप्त किया।

वे 30 जून 2013 को सेना से सेवानिवृत्त हुए। लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन मूलरूप से उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के निवासी हैं।

Read more

Local News