लालू के बयान पर तेजस्वी यादव ने कहा ‘मीडिया के सवालों को टालने के लिए राजद सुप्रीमो ने ऐसा कहा था। मैं पहले ही साफ कर चुका हूं कि नीतीश के लिए हमारे दरवाजे बंद हैं।’
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नए साल पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दी, लेकिन ये दावा भी किया कि इस साल नीतीश सरकार की विदाई तय है।
तेजस्वी ने कहा, ‘ठंडा है भुजा खाएं मजा लीजिए, हमारे चाचा नीतीश कुमार को हम नए साल की शुभकामनाएं देते हैं, और इनका यह अलविदा वाला साल है और इनका जाना तय है।’ तेजस्वी ने कहा- खेत में 20 साल से एक ही ब्रांड का बीज अगर डालेंगे तो खेत और फसल दोनों बर्बाद होगी। इसलिए अब समय आ गया है, कि नए ब्रांड का नया बीज डाला जाए।’



