Tuesday, March 17, 2026

लायंस क्लब राँची ईस्ट ने सेवा शिविर में 300 जरूरतमंदों को कम्बल वितरित किए

Share

रांची : संजय पोद्दार ने सेवा के महत्व को बताते हुए कहा कि चाहे सेवा छोटी हो या बड़ी, उससे मिलने वाली ख़ुशी अनमोल होती है। लायंस क्लब राँची ईस्ट द्वारा दसम फाल के पास तूँजू गाँव में आयोजित सेवा शिविर इस बात का आदर्श उदाहरण है, इस शिविर में लगभग 300 जरूरतमंदों को कम्बल वितरित किए गए। लायंस इंटरनेशनल के दिशा-निर्देशों के तहत इस सप्ताह विशेष सेवा अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से भी मदद की गई। ऐल्बर्ट एक्का चौक पर भोजन वितरण और निरामया अस्पताल में निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर आयोजित किया गया, जिसमें मोतियाबिंद के 25 मरीज़ों का ऑपरेशन भी किया गया। यह सभी कार्यक्रम लायंस इंटरनेशनल के सेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं

Read more

Local News