Wednesday, October 14, 2026

लातेहार: नवनियुक्त राज्यपाल ब्रजमोहन राम का चंदवा में भव्य स्वागत, मां नगर भगवती के किए दर्शन.

Share

लातेहार: नवनियुक्त राज्यपाल ब्रजमोहन राम का चंदवा में भव्य स्वागत, मां नगर भगवती के किए दर्शन

चंदवा, लातेहार, 14 अक्टूबर 2026: ओडिशा के नवनियुक्त राज्यपाल ब्रजमोहन राम के चंदवा पहुंचने पर भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। स्वागत के मौके पर पार्टी नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्यपाल ब्रजमोहन राम के समर्थन में नारे भी लगाए।

भाजपा नेताओं ने किया स्वागत

भाजपा जिलाध्यक्ष वंशी यादव और जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार दुबे के नेतृत्व में पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल का स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजधनी प्रसाद यादव, राजेश्वर पांडेय, रवि कुमार डे और ध्रुव कुमार पांडेय सहित कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रशासनिक अधिकारियों ने भेंट किया बुके

राज्यपाल के चंदवा पहुंचने पर अनुमंडल पदाधिकारी दिनेश कुमार और चंदवा के अंचल अधिकारी सुमीत कुमार ने भी उन्हें बुके भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने राज्यपाल के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

मां नगर भगवती के दर्शन के लिए रवाना हुए राज्यपाल

स्वागत कार्यक्रम के बाद ब्रजमोहन राम मां नगर भगवती मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए रवाना हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा। राज्यपाल ने स्वागत के लिए लोगों के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

BHARATSUPERFASTNEWS

Read more

Local News