रामगढ़: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की दिवंगत माता रूपी सोरेन के निधन पर विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। शुक्रवार को कई जनप्रतिनिधि रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित मुख्यमंत्री के पैतृक आवास पहुंचे। यहां उन्होंने रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तथा उनकी पत्नी विधायक कल्पना सोरेन से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
कई जनप्रतिनिधियों ने की मुलाकात
मुख्यमंत्री के आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, मंत्री राधाकृष्ण किशोर, विधायक डॉ. नीरा यादव, विधायक ममता देवी और पूर्व विधायक लंबोदर महतो शामिल रहे।
सभी ने दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदना जताई।
दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना
जनप्रतिनिधियों ने रूपी सोरेन के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन और परिवार के अन्य सदस्यों को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति देने की कामना की।
नेमरा आवास पर शोक जताने पहुंच रहे लोग
रूपी सोरेन के निधन के बाद नेमरा स्थित पैतृक आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए जनप्रतिनिधियों और अन्य लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। लोग दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देने के साथ परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कर रहे हैं।
BHARATSUPERFASTNEWS
