दिल्ली चुनाव में राहुल गांधी ने पहली रैली सोमवार को सीलमपुर विधानसभा इलाके में की। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी और अरविंद केजरीवाल एक जैसे हैं। दोनों अडाणी के बारे में एक भी शब्द नहीं बोलते हैं।
देश में 150 अरबपति लोग हैं, जो भारत को कंट्रोल करते हैं। देश का पूरा फायदा इन अरबपतियों को मिलता है। अडाणी-अंबानी, मोदी की मार्केटिंग करते हैं। कांग्रेस अरबपतियों का देश नहीं चाहती है।
राहुल ने कहा कि मोदी और अरविंद केजरीवाल ने महंगाई कम करने का वादा किया था, लेकिन वे ऐसा नहीं कर पाए। भारत में गरीब और गरीब होते जा रहे हैं, अमीर और अमीर होते जा रहे हैं।



