राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रामनगरी अयोध्या पहुंचीं. यहां गुरुवार को 150 किलोग्राम का श्री राम यंत्र स्थापित किया गया. स्थापना समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल हुईं. उन्होंने भक्तों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राम जन्मभूमि पर भूमि पूजन, प्राण प्रतिष्ठा, राम दरबार का उद्घाटन और धर्म ध्वज फहराना, ये सभी हमारे इतिहास के स्वर्णिम क्षण हैं. राष्ट्रपति ने इससे पहले रामलला की पूजा और राम दरबार में आरती की. उन्होंने अपने संबोधन की शुरूआत ‘जय श्री राम’’ से की और अयोध्या को भगवान राम के लिए ‘स्वर्ग से भी अधिक प्रिय’ बताया. इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यही भारत की आस्था है, जिसे अंधविश्वास कहकर अपमानित किया गया था. अपमानित करने वाले वही लोग हैं. जो उत्तरप्रदेश या देश की सत्ता में रहते थे.इस अवसर पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद रहीं. आध्यात्मिक गुरु माता अमृतानंदमयी अपने अनुयायियों के साथ इस कार्यक्रम में भाग लिया.