Monday, March 23, 2026

रामगढ़ डीसी फैज अक अहमद मुमताज ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में जिला नगर परिषद व छावनी परिषद के कार्यों की समीक्षा की.

Share

रामगढ़ः डीसी ने की नगर परिषद व छावनी परिषद के कार्यों की समीक्षा

Ramgarh : रामगढ़ डीसी फैज अक अहमद मुमताज ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में जिला नगर परिषद व छावनी परिषद के कार्यों की समीक्षा की. बैठक में डीसी सर्व प्रथम पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के आलोक में हुए कार्यों की जानकारी ली. इसके बाद अलग-अलग विकास कार्यों की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को योजनाओं को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया


इस दौरान उन्होंने वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के तहत चल रहे कार्यों की वस्तुस्थिति की जानकारी ली और अधिकारियों को नियमित स्थल निरीक्षण कर गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए कार्य संपन्न कराने का निर्देश दिया. उसके साथ ही 15वें वित्त आयोग, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, मुख्यमंत्री श्रमिक योजना की भी समीक्षा की. उन्होंने क्षेत्र में साफ-सफाई, जल जमाव आदि के तहत किए जा रहे हैं कार्यों पर विशेष ध्यान देने को कहा. बैठक में डीडीसी, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी, नगर प्रबंधक सहित अन्य उपस्थित थे.

Read more

Local News