Sunday, May 3, 2026

राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस सहरसा के अगवानपुर में दर्ज किया गया।

Share

बिहार में सर्द पछुआ हवा और कोहरे का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने सीतामढ़ी, शिवहर सहित कई जिलों में घने कोहरे की चेतावनी दी है। अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में वृद्धि संभव है, लेकिन कनकनी बनी रहेगी। पटना का न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग ने पश्चिम बिहार में शीतलहर और अन्य क्षेत्रों में कोल्ड डे की स्थिति का अनुमान लगाया है।

पटना। राज्य में सर्द पछुआ हवा के कारण कनकनी का प्रभाव बना रहेगा। पटना सहित अन्य भागों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने के साथ दिन में धूप निकलने के साथ कनकनी का असर बना रहेगा।

सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज समेत अन्य भागों में बहुत घना कोहरा को लेकर चेतावनी जारी की गई है। 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री वृद्धि संभव है।

राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस सहरसा के अगवानपुर में दर्ज किया गया। पटना का न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वाल्मीकि नगर, फारबिसंगज एवं मुंगेर को छोड़ कर पटना सहित अन्य जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया।

राजधानी के अधिकतम तापमान में दो डिग्री की वृद्धि हुई, यह 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। किशनगंज 24.2 डिग्री सेल्सियस के साथ यहां सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। पटना सहित 15 जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

सबसे कम दृश्यता जीरो मीटर गयाजी में दर्ज हुई। जबकि, भागलपुर में 20 एवं पटना में 50 मीटर दृश्यता दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार इस माह में न्यूनतम तापमान नौ से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार है।

पश्चिम बिहार में शीत लहर अधिक चलने के आसार है, जबकि, दक्षिण पूर्वी और उत्तरी बिहार में कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी। राजधानी में पछुआ का प्रभाव कम होने एवं कोहरे के कारण दिन में धूप निकलेगी। हालांकि, इस दौरान कनकनी का प्रभाव रहेगा।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहरअधिकतम (डिग्री सेल्सियस)न्यूनतम (डिग्री सेल्सियस)
गयाजी21.68.2
पटना19.69.0
भागलपुर18.98.1
मुजफ्फरपुर17.28.1

Read more

Local News