Sunday, May 17, 2026

राज्य कर्मियों का डीए तीन फ़ीसदी बढ़ा , अधिसूचना जारी!

Share

रांची न्यूज़ : राज्य सरकार के कर्मियों का 1 जुलाई 2024 के प्रभाव से महंगाई भत्ता बढ़ाने की मंजूरी मिल गई है। कैबिनेट की स्वीकृति के बाद वित्त विभाग ने तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने की अधिसूचना जारी कर दिया है। वर्तमान में सातवां वेतन प्राप्त राज्य कर्मियों को 50% मिल रहा है,अब तीन प्रतिशत बढ़ाने के बाद उन्हें 53% डीए मिलेगा।

वही,बढ़ा महंगाई भत्ता का लाभ सातवां वेतनमान प्राप्त पेंशनधारी व पारिवारिक पेंशनधारी को भी मिलेगा।ऐसे में जनवरी माह के वेतन से राज्यकर्मीयों एवं पेंशनधारियों को बढ़ा हुआ डीए के साथ वेतन -पेंशन का भुगतान किया जाएगा। उन्हें जुलाई से दिसंबर माह तक 6 माह का बकाया भुगतान भी किया जाएगा।

Read more

Local News