Thursday, March 26, 2026

राज्यपाल ने रांची विश्वविद्यालय के पूर्व प्रति कुलपति एवं तथा वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वी.पी. शरण के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है.

Share

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने रांची विश्वविद्यालय के पूर्व प्रति कुलपति एवं संत जेवियर्स महाविद्यालय के पूर्व शिक्षक तथा वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वी.पी. शरण के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है.

उन्होंने कहा कि डॉ. शरण का निधन उच्च शिक्षा एवं पत्रकारिता जगत लिए अपूरणीय क्षति है. राज्यपाल ने शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि वे उन्हें इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें. बताते चले कि डॉ वीपी शरण का निधन गुरुवार सुबह तीन बजे हो गया.

Read more

Local News