राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कुछ लाभार्थियों को आवास की दी चाबी, दिव्यांगों के लिए उपकरण और साइकिल वितरित की.
![]()
मिर्जापुर: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल आज मिर्जापुर पहुंची. यहां उन्होंने हलिया ब्लॉक के पंचशील डिग्री कॉलेज में पहुंचकर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देते हुए मंच से संबोधित किया. उन्होंने कहा मैं गुजरात से हूं. गुजरात के किसान अपनी जमीन दे रहे हैं. डेवलपमेंट हो रहा है. किसानों को एक साथ 5 करोड़ रूपया मिल रहा है. जो कभी 5 रुपये नहीं था अब 5 करोड़ आये है. तो घबरा रहे हैं कि इसका क्या करें. अधिकारियों से कहा कि जो भी सरकार योजनाएं चलाई जा रही हैं, लाभार्थियों को ढूंढ ढूंढ कर उन्हें लाभ पहुंचाएं. उन्होंने गुजरात में हो रहे विकास को लेकर जमकर तारीफ की. कहा वहां लोगों को काम मिल रहा है और लोग आगे बढ़ रहे हैं. यहां पर भी किसानों को आगे आना चाहिए.
बरसात ठंड गर्मी में परेशान गरीब जो 50 से 60 साल के उम्र के हो जाते थे मकान नहीं बना पा रहे थे. आज प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत गरीबों को मकान दिया जा रहा है. देश के करोड़ो लोग घर बनवा रहे हैं, उन्हें लाभ मिल रहा है.अधिकारियों से कहा कि जिसको आप यह लाभ पहुंचा रहे हैं, उसको एक साल बाद फिर बुलाया जाये. पूछा जाए कि आपने सरकार की योजनाओं से कितना विकास किया. साथ ही अधिकारियों से कहा सरकार की जितनी भी योजनाएं हैं सभी लाभार्थियों को ढूंढ कर उन्हें लाभ दिया जाए.
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने मिर्जापुर की सांसद व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के कामों की तारीफ की, कहा जो विकास अनुप्रिया पटेल करवा रही है उसका आप सभी लाभ ले. साथ ही मंच से संबोधित करते हुए लोगों से कहा, शिक्षा पर ध्यान दिया जाये. सभी अपने बच्चों को पढ़ाये. शिक्षा से सब कुछ है. कार्यक्रम में अलग-अलग योजनाओं का लाभ पोषड़ पोटली, टीकाकरण, दिव्यांगों के लिए साइकिल स्वंय सहायता समूह महिलाओं को ऋण वितरण कर घर की चाबी सौपी.


