Monday, May 18, 2026

राजधानी पटना सहित दक्षिण बिहार के अधिकांश जिलों में उमस भरी गर्मी और लू का प्रभाव बना हुआ है, अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Share

राजधानी पटना सहित दक्षिण बिहार के अधिकांश जिलों में उमस भरी गर्मी और लू का प्रभाव बना हुआ है, पटना में इस सीजन में पहली बार अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना। राजधानी सहित दक्षिण बिहार के ज्यादातर जिलों में उमस भरी गर्मी का प्रभाव बना हुआ है। पुरवा के कारण सुबह में मौसम सामान्य होने के बाद दोपहर से मौसम का मिजाज बिगड़ रहा है। आसमान साफ होने और धूप की तपिश अधिक होने के कारण तापमान में वृद्धि हो रही है। 

रविवार को पटना सहित 20 जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। इस सीजन में पहली बार पटना का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस रविवार को दर्ज किया गया। जबकि, 43.4 डिग्री सेल्सियस डेहरी के राेहतास में सर्वाधिक दर्ज हुआ। 

पटना का अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस

उत्तर बिहार के मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, पूर्णिया और फारबिसगंज के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना के अधिकतम तापमान में सात दिनों के दौरान लगभग सात डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। 10 मई को पटना का अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले पांच दिनों के दौरान मौसम में विशेष बदलाव के आसार नहीं है। राज्य के दक्षिण एवं उत्तर बिहार के कुछ जिलों में गर्मी का प्रभाव बना रहेगा। अगले 24 घंटों के दौरान बक्सर, पूर्वी चंपारण एवं शेखपुरा में उष्ण लहर चलने के साथ गर्म दिन और रात रहने की संभावना है। पांच दिनों बाद मौसम के तेवर थोड़ा कम होगा। 

मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की संभावना

पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तर पूर्वी बिहार के ऊपर हवा का चक्रवातीय परिसंचरण का प्रभाव बना हुआ है। इनके प्रभाव से उत्तर बिहार के कुछ भागों में मौसम सामान्य रहने के आंशिक बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की संभावना है। वहीं , दक्षिण पश्चिम मानसून को 26 मई के आसपास केरल तट पर पहुंचने के आसार है। 

बीते 24 घंटे में बिहार के बारिश

बीते 24 घंटों के दौरान उत्तर बिहार के कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा दर्ज की गई। पूर्णिया के बैसा में 14.6 मिमी, अररिया के सिकटी में 12.4 मिमी, किशनगंज के पोठिया में 10.2 मिमी, किशनगंज के ठाकुरगंज में 6.0 मिमी, बहादुरगंज में 2.6 मिमी, पश्चिम चंपारण के गौनाहा में 2.4 मिमी दर्जी की गई।

वहीं किशनगंज के दिघलबैंक में 2.4 मिमी, अररिया के जोकिहाट में 1.8 मिमी, पूर्णिया के अमौर में 1.4 मिमी, किशनगंज के टेढ़ागाछ में 1.4 एवं किशनगंज में 1.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई। 

रविवार को शेखपुरा, डेहरी, बक्सर, कैमूर, गयाजी, पटना, जहानाबाद एवं जीरादेई में उष्ण लहर जैसे हालात बने रहे। बीते 24 घंटों के दौरान पटना सहित 20 जिलों के न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि दर्ज की गई। पटना का न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस एवं सबसे कम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस वाल्मीकि नगर में दर्ज किया गया।

प्रमुख शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

शहरअधिकतम (°C)न्यूनतम (°C)
पटना40.628.6
गयाजी40.826.2
भागलपुर37.126.8
मुजफ्फरपुर35.826.7

Read more

Local News