Saturday, April 4, 2026

राजधानी पटना में प्रीमियम ईंधन महंगा हो गया है, बुधवार से X-100 ऑक्टेन पेट्रोल की कीमत में 11 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है, जिससे यह 160 रुपये हो गया है।

Share

राजधानी पटना में प्रीमियम ईंधन महंगा हो गया है। बुधवार से X-100 ऑक्टेन पेट्रोल की कीमत में 11 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है, जिससे यह 160 रुपये हो गया है। एक्स्ट्रा ग्रीन डीजल भी 1.50 रुपये महंगा होकर 92.99 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

पटना। राजधानी पटना में प्रीमियम ईंधन के दामों में बढ़ोतरी कर दी गई है। बुधवार से एक्स्ट्रा प्रीमियम पेट्रोल (X-100 आक्टेन) और एक्स्ट्रा ग्रीन डीजल की नई दरें लागू हो गई हैं।

इस फैसले के बाद प्रीमियम फ्यूल इस्तेमाल करने वाले वाहन चालकों पर सीधा असर पड़ेगा।

पेट्रोल में 11 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने एक्स-100 आक्टेन पेट्रोल की कीमत में 11 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की है।

अब पटना में इस प्रीमियम पेट्रोल की कीमत 149 रुपये से बढ़कर 160 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

प्रीमियम डीजल भी हुआ महंगा

सिर्फ पेट्रोल ही नहीं, प्रीमियम डीजल के दामों में भी इजाफा किया गया है।

एक्स्ट्रा ग्रीन डीजल की कीमत में 1.50 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है, जिसके बाद इसका दाम 91.49 रुपये से बढ़कर 92.99 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

सामान्य उपभोक्ताओं को राहत

हालांकि आम वाहन चालकों के लिए राहत की खबर है कि सामान्य पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

इस बढ़ोतरी का असर केवल प्रीमियम ईंधन का उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं पर ही पड़ेगा।

सीमित उपभोक्ताओं पर असर

पटना में फिलहाल केवल एक ही पेट्रोल पंप पर X-100 आक्टेन पेट्रोल उपलब्ध है।

ऐसे में कीमत बढ़ने का सीधा असर सीमित संख्या में उपभोक्ताओं पर पड़ेगा, लेकिन प्रीमियम वाहन मालिकों की जेब पर अतिरिक्त बोझ जरूर बढ़ेगा।

Read more

Local News