बालाजी मोशन पिक्चर्स ने आधिकारिक तौर पर ‘रागिनी 3’ का ऐलान किया है, जो एक थ्रिलिंग डेट नाइट हॉरर फिल्म है और रोमांच, कॉमेडी और मज़ेदार पल देने का वादा करती है. फिल्म में लीड रोल में तमन्ना भाटिया होंगी, निर्देशन शशांक घोष करेंगे, और उनके साथ जुनैद खान नजर आएंगे.
‘रागिनी 3’ एक नए और रोमांचक चैप्टर की शुरुआत है, जिसमें एक शानदार टीम एक साथ आई है. शशांक घोष डायरेक्टर के तौर पर शामिल हैं, जबकि साहिर रजा अभी भी प्रोजेक्ट की क्रिएटिव ताकत बने हुए हैं. इस सहयोग से फिल्म का स्केल नई ऊंचाइयों तक पहुंच गया है और इसे इस जॉनर की सबसे प्रत्याशित फिल्मों में से एक बना दिया है. यह शशांक घोष और बालाजी मोशन पिक्चर्स की फिर से साथ आनाभी है, जिन्होंने पहले ‘वीरे दी वेडिंग’ और ‘फ्रेडी’ जैसी सफल फिल्मों पर साथ काम किया था। ऐसे में ‘रागिनी 3’ के साथ टीम का मकसद एक बोल्ड, फ्रेश और स्टाइलिश डेट नाइट हॉरर एक्सपीरियंस देना है.
तमन्ना भाटिया, जो अपनी अलग-अलग भूमिकाओं और स्क्रीन पर मजबूती के लिए जानी जाती हैं, लीड रोल में होंगी और कहानी में ग्लैमर, इंटेंसिटी और रोमांच जोड़ेंगी। फिल्म के लिए वह हमेशा ही सही चॉइस थीं. जुनैद खान उनके साथ जुड़ रहे हैं, जो अपने अलग और खास रोल्स के लिए पसंद किए जाते हैं। कहना गलत नहीं होगा कि यह जोड़ी स्क्रीन पर नया और मज़ेदार अनुभव देने वाली है.
एकता कपूर की बालाजी मोशन पिक्चर्स, जो बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड का हिस्सा है, द्वारा प्रोड्यूस की जा रही ‘रागिनी 3’ पहले ही जोरदार चर्चा में है. प्रोजेक्ट के बारे में और जानकारी अभी नहीं दी गई है, लेकिन इस डेट नाइट हॉरर को लेकर उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही है.
तमन्ना भाटिया-जुनैद की अपकमिंग फिल्में
फिल्म ‘रागिनी 3’ के अलावा तमन्ना भाटिया ‘वी शांताराम’ की बायोपिक कर रही हैं. वहीं एक हॉरर फिल्म ‘वन’ में भी नजर आएंगी. इसके अलावा ‘रेंजर’ नाम की फिल्म भी उनकी झोली हैं. वहीं, जुनैद की नई फिल्म एक दिन का टीजर सामने आ चुका है. इस लव स्टोरी फिल्म में उनके साथ साई पल्लवी होगी और फिल्म 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.


