Friday, May 22, 2026

रांची में रिम्स के पूर्व निदेशक डॉ. डीके सिंह का निधन हो गया है.

Share

रांची: रिम्स के पूर्व निदेशक और सीईओ डॉ. डी.के. सिंह के निधन से पूरा रिम्स परिवार शोकाकुल है. डॉ. डी.के. सिंह 05.12.2018 से 25.06.2020 तक बतौर रिम्स निदेशक अपनी सेवा दी. उसके बाद AIIMS भटिंडा के निदेशक पद पर चयन हो जाने के बाद उन्होंने रिम्स निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया था.

20 मई 2026 को डॉ. डी.के. सिंह के निधन की खबर मिलने के बाद से पूरा रिम्स परिसर शोक में डूबा नजर आ रहा है. इस दुःखद समाचार मिलने के बाद रिम्स परिवार ने शोक सभा का आयोजन किया गया. जिसमें चिकित्सकों ने दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके परिवारजनों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की.

Tributes paid to RIMS former Director Dr DK Singh at hospital campus in Ranchi

रिम्स के वर्तमान निदेशक प्रो. डॉ. राज कुमार ने पूर्व निदेशक डॉ. डी.के. सिंह को स्मरण करते हुए कहा कि वे एक कुशल, निडर एवं अनुशासनप्रिय प्रशासक रहे. उन्होंने कहा कि चिकित्सा विज्ञान, विशेष रूप से निश्चेतना विभाग में उनका योगदान सदैव आदर के साथ याद किया जाएगा. उनका व्यक्तित्व समावेशी था और वे सभी को साथ लेकर चलने में विश्वास रखते थे.

इस शोक सभा को संबोधित करते हुए ट्रॉमा एवं क्रिटिकल केयर विभागाध्यक्ष तथा डीन रिसर्च प्रो. डॉ. पी.के. भट्टाचार्य ने कहा कि प्रो. डॉ. डी.के. सिंह ने रिम्स की अकादमिक संस्कृति को सुदृढ़ बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. जब डॉ. डी.के. सिंह रिम्स निदेशक थे उसी समय कोरोना महामारी देश दुनिया में फैली थी. जब 2020 में रिम्स में पहला कोरोना पॉजिटिव केस मिला तब से लेकर जबतक वह रिम्स निदेशक रहे तब तक इस व्यवस्था में लगे रहे कि कोरोना काल में मरीजों को कोई परेशानी न हो.

Tributes paid to RIMS former Director Dr DK Singh at hospital campus in Ranchi

Read more

Local News