Friday, March 27, 2026

रांची में झारखंड आवास बोर्ड की बैठक हुई.

Share

रांचीः झारखंड राज्य आवास बोर्ड के अध्यक्ष संजय लाल पासवान की अध्यक्षता में आवास बोर्ड की 79वीं बैठक झारखंड राज्य आवास बोर्ड के मुख्यालय स्थित सभागार में हुई, जिसमें कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई है. इस बैठक में रांची के जगन्नाथपुर स्थित 5.51 एकड़ भूखंड का ई-लॉटरी के माध्यम से आवंटन के लिए ले-आउट प्लान पर सहमति बनी है.

झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश के आलोक में छोटा गोविंदपुर स्थित व्यवसायिक भूखण्ड संख्या- 26 के विरूद्ध जमा राशि ब्याज सहित वापस किया जाएगा. हरमू, रांची में संयुक्त सहभागिता योजना के तहत मेसर्स एक्सेल वेंचर कंस्ट्रक्शन कंपनी प्रा. लि. द्वारा निर्मित सिम्फोनी अपार्टमेंट में बोर्ड के हिस्से में प्राप्त और आवंटित किए गए फ्लैटों का अंतिम हस्तान्तरण को लेकर चर्चा हुई है.

Housing Board 79th meeting held under chairmanship of Jharkhand State Housing Board in Ranchi

इस बैठक में इंडियन बैंक, हरमू, रांची द्वारा झारखंड राज्य आवास बोर्ड के आवंटियों के लिए ऑनलाइन सॉफ्टवेयर Allottee Data Management Statement Software तैयार करने के लिए JSHB और Indian Bank के बीच एमओयू (Memorandum of Understanding) की स्वीकृति मिली है. साथ ही झरखंड राज्य आवास बोर्ड का Internal Audit, Institute of Public Auditors Of India, Jharkhand Chapter, Ranchi से कराने के संबंध में चर्चा हुई है. इसके अलावा आवास बोर्ड में संविदा के आधार पर कार्यरत कार्यालय अधीक्षकों, लेखापाल का संविदा अवधि विस्तार को घटनोत्तर स्वीकृति दी गई है.

इस बैठक में आवास बोर्ड के सचिव वित्त विभाग, प्रबंध निदेशक सूरज कुमार,आवास बोर्ड के मनोनीत सदस्य गुलाम अहमद गोकुल, अभिलाष साहू, सचिव आवास बोर्ड विनय मनीष लकड़ा, कार्यालय अधीक्षक अरुण कुमार सिन्हा, कार्यपालक अभियंता राजेश महतो, अजीत कुमार, ओम प्रकाश ओरांव इत्यादि मौजूद रहे.

Read more

Local News