Sunday, March 29, 2026

रांची में एनसीपी (एसपी) के प्रमुख शरद पावर का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया.

Share

रांची: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार का शुक्रवार को जन्मदिन है. इस मौके पर झारखंड प्रदेश एनसीपी कार्यालय में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनके दीर्घायु जीवन की कामना की. पार्टी के प्रदेश संयोजक मुकेश ठाकुर के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने जहां एक दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी मनाई, वहीं प्रदेश कार्यालय में गरीबों के बीच कंबल वितरित कर उनके लंबी व स्वस्थ जिंदगी की शुभकामनाएं दीं.

मौके पर मुकेश ठाकुर ने शरद पवार को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि वे स्वस्थ और दीर्घायु रहें, इसकी कामना हम सभी करते हैं. गौरतलब है कि 12 जनवरी 1940 को शरद पवार का जन्म हुआ है. इधर एनसीपी प्रमुख के जन्मदिन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए अपनी शुभकामना व्यक्त करते हुए लिखा है कि ‘राज्यसभा सांसद शरद पवार को जन्मदिन की शुभकामनाएं. उन्हें लंबी और स्वस्थ जिंदगी की शुभकामनाएं’. साथ ही लोकसभी स्पीकर ने भी बधाई दी है.

झारखंड में संगठनात्मक रूप से कमजोर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) को मजबूत करने के लिए पहल की जा रही है. पार्टी आला कमान के निर्देश पर संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रदेश के सभी जिलों में नए सिरे से कमेटी गठित करने की दिशा में पहल की गई है. एनसीपी के झारखंड प्रदेश संयोजक मुकेश ठाकुर के अनुसार जल्द ही जिला अध्यक्षों का चयन किया जाएगा. इसके लिए सूची तैयार की जा रही है. इसके अलावा पार्टी के प्रदेश स्तर पर कमेटी गठित करने के लिए पहल की जा रही है. मुकेश ठाकुर ने कहा कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व संगठन को मजबूत करने के लिए गंभीर है और इस दिशा में कार्य किए जा रहे हैं.

Read more

Local News