Sunday, April 12, 2026

रांची पंडरा इलाके में एक युवक का गला काट दिया है. जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Share

रांची: राजधानी रांची के पंडरा इलाके में अपराधियों ने एक युवक का गला काट दिया है. जिसके बाद उसे गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल युवक का नाम भूपल साहू बताया जा रहा है. रांची के कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

क्या है पूरा मामला

मौके पर मौजूद स्थनीय लोगों ने बताया कि विशाल फुटवेयर के संचालक भूपल साहू अपने दुकान की सीढ़ियों पर खड़े थे. इसी दौरान एक युवक ने भूपल साहू को निशाना बनाते हुए उनके गले पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. भूपल पर अपराधी ने इतने वार किए की दुकान के बाहर की सीढ़ी खून से लाल हो गई. हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब हो गया. पास में ही एक भंडारे का आयोजन किया गया था, जिसकी वजह से वहां काफी भीड़ थी, स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश भी की लेकिन वह भागने में सफल रहा.

घायल का अस्पताल में चल रहा इलाज

चाकू लगने से घायल कारोबारी को स्थानीय लोगों के द्वारा ही आनन-फानन में एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है. डॉक्टरों के अनुसार घायल कारोबारी की स्थिति काफी गंभीर है. डॉक्टरों की टीम के द्वारा घायल का ऑपरेशन किया जा रहा है.

रातू और पंडरा पुलिस जांच में जुटी

मामले की जानकारी मिलते ही पंडरा ओपी क्षेत्र का मामला होते हुए भी रातू थानेदार रामनरायन सिंह सबसे पहले मौके पर पहुंचे और आरोपी के गिरफ्तारी के लिए निकल पड़े. बाद में पंडरा पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई.

Read more

Local News