रांची में पुलिस पदाधिकारियों के तबादले कर दिये गये हैं. जिन पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है, उनके नाम सुशील कुमार, प्रकाश रजक, और रणविजय शर्मा हैं. कांके थाना प्रभारी सुशील कुमार को पुलिस केंद्र रांची भेज दिया गया है. तमाड़ अंचल के पुलिस निरीक्षक प्रकाश रजक को कांका का थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक बनाया गया है. पुलिस केंद्र रांची में पदस्थापित पुलिस निरीक्षक रणविजय शर्मा का ट्रांसफर करते हुए तमाड़ अंचल का पुलिस निरीक्षक नियुक्त किया गया है.
झारखंड की राजधानी रांची में पुलिस पदाधिकारियों के तबादले कर दिये गये हैं. पुलिस उप महानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के आदेश से ये ट्रांसफर-पोस्टिंग हुई है. वरीय पुलिस अधीक्षक के कार्यालय ने बताया है कि पुलिस निरीक्षक स्तर के 3 पदाधिकारियों का तबादला कर दिया गया है. सभी को तत्काल नयी जगह पर योगदान देकर इसकी जानकारी देने के लिए कहा गया है. जिन पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है, उनके नाम सुशील कुमार, प्रकाश रजक, और रणविजय शर्मा हैं.
कांके के थाना प्रभारी पुलिस केंद्र रांची भेजे गये
कांके थाना प्रभारी सुशील कुमार को पुलिस केंद्र रांची भेज दिया गया है. तमाड़ अंचल के पुलिस निरीक्षक प्रकाश रजक को कांका का थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक बनाया गया है. पुलिस केंद्र रांची में पदस्थापित पुलिस निरीक्षक रणविजय शर्मा का ट्रांसफर करते हुए तमाड़ अंचल का पुलिस निरीक्षक नियुक्त किया गया है.

प्रशासनिक कारणों से किया गया तबादला
रांची पुलिस की ओर से जारी जिलादेश संख्या 1980/2025 में कहा गया है कि प्रशासनिक कारणों एवं कुशल कार्य संचालन के लिए तत्काल प्रभाव से कुछ पुलिस पदाधिकारियों का ट्रांसफर किया जा रहा है. इन्हें निर्देश दिया गया है कि जल्द से जल्द अपने नये पदस्थापन स्थल पर योगदान देकर अनुपालन प्रतिवेदन समर्पित करें