Saturday, March 28, 2026

रांची के इरबा में एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई.

Share

रांची: राजधानी रांची के इरबा इलाके में एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. आग इतनी भयानक थी कि चंद मिनटों में ही पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया. तुरंत इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई. जिसके बाद तुरंत ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गई.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उन्होंने फैक्ट्री से धुआं उठता देखा. धुआं उठने के कुछ देर बाद ही जोरदार धमाका हुआ और आग की लपटें उठने लगीं. देखते ही देखते आग की लपटों ने विकराल रूप ले लिया. घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई. लोग इधर-उधर भागने लगे. वहीं मौके पर भीड़ भी उमड़ पड़ी. जिसके बाद तुरंत इलाके को खाली कराया गया. लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को द

जानकारी के अनुसार, अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन फैक्ट्री को काफी नुकसान हुआ है. आग बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं. प्रशासन ने भी जांच शुरू कर दी है. आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है. प्रथम दृष्टया, यह हादसा शॉर्ट सर्किट या किसी केमिकल रिएक्शन के कारण हुआ माना जा रहा है.

ओरमांझी थानेदार अनिल कुमार तिवारी ने बताया कि आग बुझाने का कार्य जारी है. दमकल के कई वाहन मौके पर हैं. अब तक ऐसा लग रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है. आगे की जांच की जा रही है.

Read more

Local News