Thursday, February 26, 2026

रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा ने प्री-वेडिंग की नई तस्वीरें शेयर की है.

Share

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 26 फरवरी, 2026 को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. उदयपुर में उनकी शादी से पहले की रस्में ज़ोरों पर हैं, जहां वे अपनी डेस्टिनेशन वेडिंग होस्ट कर रहे हैं. इस कपल की हल्दी सेरेमनी बुधवार को हुई, जो उनकी शादी से एक दिन पहले थी. दोनों अपने ग्रैंड सेलिब्रेशन की झलकियां शेयर कर रहे हैं. अब उन्होंने अपने खूबसूरत हल्दी डेकोर की तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसने सभी का दिल जीत लिया है.

बुधवार, 25 फरवरी को, रश्मिका और विजय ने अपनी-अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर प्री-वेडिंग की कुछ झलकियां शेयर कीं. विजय की शेयर की गई एक पोस्ट में, हल्दी डेकोर में कागज के फूलों की सजावट थी, जिस पर लिखा था, ‘विजय और रुशि.’

Vijay Deverakonda

एक और तस्वीर में दूल्हा-दुल्हन के लिए बने दो लकड़ी के स्टूल दिखाए गए हैं, जो गुलाबी फूलों से भरी एक गोल जगह के बीच में रखे थे और चारों ओर रंग-बिरंगे फूलों की सजावट थी.

Vijay Deverakonda

वहीं, रश्मिका ने अपनी हल्दी सेरेमनी के लिए शानदार सीटिंग सेट-अप की एक तस्वीर शेयर की. उन्होंने एक वॉल पेंटिंग भी पोस्ट की, जिसमें उनके पालतू कुत्ते एक साथ राइड का मजा ले रहे है, साथ ही दीवार पर कुछ टेक्स्ट भी लिखा हुआ है.

Rashmika Mandanna

पिचकारियों से भरी एक टोकरी देखी जा सकती है, जिससे पता चलता है कि कपल ने होली-स्टाइल में मजेदार हल्दी सेलिब्रेशन किया है. वहीं सोशल मीडिया पर हल्दी सेरेमनी का कुछ इनसाइड वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हल्दी सेरेमनी की सजावट की झलक दिखाई गई है.

Rashmika Mandanna

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजय-रश्मिका एक नहीं, 2 रीति-रिवाज के साथ शादी करेंगे. विजय का परिवार तेलुगु कम्युनिटी से है, जबकि रश्मिका कोडवा कम्युनिटी से हैं. इसलिए यह जोड़ी दोनों रीति-रिवाज के साथ शादी करेंगे.

शादी की रस्म मेमेंटोस बाय आईटीसी होटल्स, एकाया उदयपुर में होगी. रविवार को, एक्टर कपल ने अपनी शादी की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर अपने रिश्ते को सबके सामने रखा था. संगीत से पहले, शादी से पहले की रस्मों में क्रिकेट पार्टी भी शामिल थी, जिससे सेलिब्रेशन की पर्सनल तस्वीरों का कलेक्शन और बढ़ गया. दोस्तों के साथ पूल वॉलीबॉल गेम से लेकर शानदार, जापानी स्टाइल वाले डिनर तक, कपल के प्री-वेडिंग में शामिल था.

Read more

Local News