Tuesday, February 10, 2026

रशियन-जॉर्जियन स्केटर अनास्तासिया गुबानोवा धुरंधर के टाइटल ट्रैक और बॉलीवुड के कई गानों पर किया परफॉर्म.

Share

 विंटर ओलंपिक 2026 में एक शानदार कल्चरल क्रॉसओवर देखने को मिला, जब एक पॉपुलर हिंदी फिल्म ट्रैक पर की गई फिगर-स्केटिंग रूटीन ने दुनिया भर का ध्यान खींचा. मिलान और कोर्टिना डी’एम्पेजो में हुए इस इवेंट के वीडियो ऑनलाइन खूब शेयर किए जा रहे हैं, जिनमें रशियन-जॉर्जियन फिगर स्केटर अनास्तासिया गुबानोवा धुरंधर के वायरल टाइटल ट्रैक पर परफॉर्म करती दिख रही हैं. इतना ही नहीं, बॉलीवुड के कई गानों पर भी स्केटिंग की.

5 दिसंबर, 2025 को आदित्य धर की निर्देशित और रणवीर सिंह की अभिनीत फिल्म धुरंधर रिलीज हुई थी. यह फिल्म सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि इंटरनेशनल दर्शकों के बीच भी फैंस की पसंदीदा बन गई है. खास तौर पर इसका टाइटल ट्रैक. यह गाना इतना पॉपुलर हुआ कि यह स्पोर्टिंग इवेंट्स, फैन एडिट्स और अब दुनिया के सबसे बड़े एथलेटिक स्टेज पर भी सुनाई दे रहा है

अनास्तासिया गुबानोवा का स्केटिंग परफॉर्मेंस अशोका के ‘सन सननना सना’ गाने से शुरू हुआ, जिससे दर्शकों को एक जानी-पहचानी बॉलीवुड धुन सुनने को मिली. धीरे-धीरे वह हाई-एनर्जी धुरंधर ट्रैक पर चली गईं. जैसे-जैसे बीट्स बदलीं, उनकी कोरियोग्राफी और भी शार्प और एनर्जेटिक हो गई, जिसमें टेक्निकल परफेक्शन और म्यूजिक का शानदार मेल था. उन्होंने पूरे कॉन्फिडेंस के साथ स्केटिंग की, और हिंदी गानों की लय के साथ अपने स्पिन और फुटवर्क को सिंक किया.

परफॉर्मेंस के दौरान एक पल आया, जो सबसे ज्यादा यादगार रहा. गुबानोवा ने अपने परफॉर्मेंस में एक पंजाबी फॉक डांस स्टेप भी शामिल किया, जिससे दर्शकों ने तालियां बजाईं. देखते ही देखते यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिस पर सोशल मीडिया के तुरंत रिएक्शन आए.

यूजर्स ने गुबानोवा के इस परफॉर्मेंस को भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान के तौर पर देखा. इसके लिए वे उनकी खूब सराहना कर रहे हैं. फैंस उनकी स्किल और उनके सोचे-समझे म्यूजिकल चॉइस दोनों की तारीफ कर रहे हैं.

अपने परफॉर्मेंस को और भी अट्रैकटिव बनाने के लिए गुबानोवा ने अपना कॉस्ट्यूम भी खास चुना. उन्होंने रेड और गोल्डन कलर की मिनी ड्रेस पहना था, जिसके साथ लाल बिंदी लगाई थी. उनका यह लुक किसी की नजर से छिपी नहीं रही. भारतीय दर्शकों और धुरंधर के फैंस ने सोशल मीडिया पर तारीफ भरे मैसेज की बाढ़ ला दी. इस लुक को ओलंपिक आइस पर सम्मानजनक, एलिगेंट और शानदार बताया.

Read more

Local News