Sunday, March 22, 2026

रणवीर सिंह की स्पाई एक्शन थ्रिलर धुरंधर द रिवेंज ने पूरी दुनिया में धमाल मचा दिया है, ओपनिंग डे से ही इस फिल्म दुनियाभर में तहलका मचा दिया है.

Share

रणवीर सिंह की स्पाई एक्शन थ्रिलर धुरंधर द रिवेंज ने पूरी दुनिया में धमाल मचा दिया है. ओपनिंग डे से ही इस फिल्म दुनियाभर में तहलका मचा दिया है. आदित्य धर की निर्देशित फिल्म ने 19 मार्च को जबरदस्त ओपनिंग की. फिल्म ने ना सिर्फ भारतीय फिल्म को धोबी पछाड़ दिया, बल्कि हॉलीवुड की भी नई रिलीज हुई फिल्मों को पछाड़ यूएसए बॉक्स ऑफिस पर टॉप पोजिशन हासिल किया. फिल्म की इस शानदार सफलता के लिए ग्रैमी विजेता संगीतकार रिकी केज ने आदित्य धर और रणवीर सिंह दोनों की ही तारीफ की है.

रविवार. 22 मार्च को रिकी केज ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर धुरंधर-2 को लेकर एक पोस्ट किया है. इस पोस्ट में एक स्क्रीनशॉर्ट भी जोड़ा है. यह स्क्रीनशॉर्ट 19 मार्च की तारीख का है.

स्क्रीनशॉर्ट को साझा करते हुए रिकी केज ने अपने पोस्ट में अमेरिका में धुरंधर-2 की धूम की सराहना करते हुए लिखा है, ”धुरंधर 2: द रिवेंज’ इतिहास की पहली ऐसी भारतीय फिल्म बन गई है, जिसने यूएसए बॉक्स ऑफिस पर नंबर 1 का स्थान हासिल किया है. इसने हर हॉलीवुड फिल्म को पीछे छोड़ दिया है.’

उन्होंने आगे लिखा है, ‘आदित्य धर और उनकी टीम को सलाम. यह भारतीय सिनेमा के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है. इसने सचमुच सांस्कृतिक और भौगोलिक सीमाओं को तोड़ दिया है.’ लिस्ट में दिखाया गया है कि धुरंधर 2 ने हॉलीवुड फिल्मों (होपर्स, रिमाइंडर ऑफ हिम, GOAT, स्क्रीम 7) को पछाड़कर टॉप स्थान हासिल किया है.

इसी पोस्ट रिपोस्ट करते हुए रिकी ने रणवीर सिंह की भी सराहना की है. रणवीर को सुपरस्टार करार देते हुए रिकी ने लिखा है, ‘सबने कहा था कि सुपर-स्टार का दौर खत्म हो चुका है. अब हमारे पास एक नया, सर्टिफाइड ग्लोबल सुपर-स्टार है: रणवीर सिंह और वह इस सफलता का हर एक पल पाने का हकदार है.’

रिकी के इस पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट कर इसका कारण पूछा. तो उसने ‘पठान’ फिल्म से दीपिका पादुकोण की तस्वीरों के साथ, दिवंगत नेता अतीक अहमद की फोटो पोस्ट की. अतीक अहमद को फिल्म में ‘आतिफ अहमद’ के रूप में दिखाया गया है, जो पाकिस्तान की मदद करने वाला एक नेता है. ऐसा लगा कि वह इस बात से सहमत है, और उन्होंने सहीं भेजी और रिपोस्ट करते हुए लिखा, ‘सच! हाहा.’

एक फैन पेज ने भी यूएसए बॉक्स ऑफिस का क्लिप शेयर करते हुए लोगों को धुरंधर-2 के क्रेज से रूबरू कराया है. क्लिप शेयर करते हुए फैन पेज ने कैप्शन में लिखा है, एएमसी न्यू ब्रंसविक 18, एनजे, यूएसए में ‘धुरंधर: द रिवेंज का जलवा. प्रोजेक्च हेल मैरी के 7 शो, जबकि 3 घंटे 55 मिनट की फिल्म ‘धुरंधर 2′ के एक ही दिन में 17 शो.’

धुरंधर-2 ने विश्व स्तर पर 501.04 करोड़ रुपये की कमाई की है. इसी के साथ दुनियाभर में सबसे तेज 500 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने वाली भारतीय फिल्म की लिस्ट में शामिल हो गई है.

सैकनिल्क के मुताबिक, धुरंधर के सीक्वल ने केजीएफ-2, जवान जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए इस लिस्ट के टॉप 3 में शामिल हो गई है. केजीएफ-2 ने 4 दिनों में 546 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि जवान 4 दिनों में 521 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. बाहुबली-2, आरआरआर के बाद धुरंधर-2 3 दिनों में 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने वाली फिल्म बन गई है

Read more

Local News