Friday, March 27, 2026

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने 13 दिन में 450 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है.

Share

 रणवीर सिंह की अभिनीत स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए आज (18 दिसंबर) 2 हफ्ते हो गए हैं और इन दो हफ्तों में ना सिर्फ भारत में बल्कि दुनियाभर में इसने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म अब 2025 की भारत की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.

  • बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की फिल्म अभी भी रुकने का नाम नहीं ले रही है. रणवीर सिंह स्टारर फिल्म में दूसरे बुधवार को 15% की गिरावट देखी गई, लेकिन फिर भी इसने ना सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया और जबरदस्त कलेक्शन किया.
  • मेकर्स के मुताबिक, ‘धुरंधर’ ने पहले हफ्ते में 218 करोड़ रुपये कमाए. जिसके बाद इसने दूसरे शुक्रवार को 34.70 करोड़, दूसरे शनिवार को 53.70 करोड़, दूसरे रविवार को 58.20 करोड़ रुपये कमाए.
  • ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 13
  • दमदार वीकेंड के बाद भी ‘धुरंधर’ का क्रेज कम होने का नाम नहीं लिया है. इसने दूसरे सोमवार को 31.80 करोड़, दूसरे मंगलवार को 32.10 करोड़ रुपये कमाए. हालांकि, बाकी दिनों की अपेक्षा दूसरे बुधवार को फिल्म की कम कमाई हुई, फिर भी आदित्य धर की यह फिल्म 450 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने में सफल रही.
  • मेकर्स के मुताबिक, ‘धुरंधर’ ने भारत में लगभग 25.70 करोड़ रुपये कमाए. इसी के साथ ‘धुरंधर’ की घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल कमाई 454.20 करोड़ रुपये हो गई है. उम्मीद है कि दूसरा सप्ताह खत्म होने तक ‘धुरंधर’ अपने खाते में 500 करोड़ जमा कर लेगी.
  • ‘धुरंधर’ वर्ल्डवाइड कलेक्शन
    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘धुरंधर’ अब भारत में सातवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है. शानदार वर्ड ऑफ माउथ की वजह से ‘धुरंधर’ दूसरे हफ्ते में अपने ओवरसीज कलेक्शन को बढ़ाने में कामयाब रही है. रिपोर्ट के मुताबिक इसने अब इंटरनेशनल लेवल पर लगभग 17 मिलियन डॉलर कमाए हैं, जिसमें से ज्यादातर कमाई रिलीज के दूसरे हफ्ते में हुई है.
  • सैकनिल्क के मुताबिक, ‘धुरंधर’ ने दुनिया भर में कुल 664.5 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है, जिसका मतलब है कि इसने एसएस राजामौली की दमदार फिल्म बाहुबली के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. सैकनिल्क के मुताबिक, 2015 की हिट फिल्म बाहुबली ने दुनिया भर में 650 करोड़ कमाए थे. ‘धुरंधर’ अब सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की लिस्ट में 18वें नंबर पर है.

इस हफ्ते ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ से क्लैश होगी ‘धुरंधर’
इस शुक्रवार को हॉलीवुड की बड़ी फिल्म ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ की रिलीज से ‘धुरंधर’ की कमाई पर असर पड़ सकता है, क्योंकि जेम्स कैमरन की यह फिल्म पूरे भारत में ज्यादातर थिएटर ले लेगी, लेकिन अच्छे रिव्यू की वजह से आदित्य धर की यह स्पाई थ्रिलर टिकी रहेगी. उम्मीद की जा रही है कि ‘धुरंधर’ 2025 में बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ का आंकड़ा छूने वाली पहली भारतीय फिल्म बनेगी.

Read more

Local News