Monday, August 10, 2026

यूएई बैन विवाद के बीच संजय दत्त की ‘आखिरी सवाल’ की स्क्रीनिंग राष्ट्रपति भवन पर होने जा रही है.

Share

संजय दत्त अभिनीत फिल्म ‘आखिरी सवाल’ रिलीज़ के बाद से ही लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. अब ऐसा लगता है कि इस फिल्म की उपलब्धियों में एक और सुनहरा अध्याय जुड़ने जा रहा है. यूएई में इस फिल्म पर प्रतिबंध लगाने को लेकर चल रही जोरदार बहस और इसके खिलाफ चल रही कानूनी कार्रवाई के बीच यह फिल्म राष्ट्रपति भवन में प्रदर्शित होने जा रही है.

संजय दत्त की फिल्म ‘आखिरी सवाल’ अपनी थिएट्रिकल रिलीज के बाद रविवार (17 मई) को राष्ट्रपति भवन में एक स्पेशल स्क्रीनिंग के साथ एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करने जा रही है. यह स्क्रीनिंग ऐसे समय में हो रही है, जब फिल्म अपनी रिलीज़ से जुड़े विवादों के कारण पहले से ही सुर्खियां बटोर रही है. इन विवादों में यूएई में फिल्म पर बैन लगने की खबरें और फिल्म में दिखाए गए राजनीतिक रूप से संवेदनशील विषय से जुड़ी एक PIL (जनहित याचिका) शामिल है.

‘आखिरी सवाल’ अपनी बेबाक कहानी और आरएसएस से जुड़े ऐतिहासिक संदर्भों को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई है। यह फ़िल्म 15 मई को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई और तब से लेकर अब तक यह दर्शकों और समीक्षकों, दोनों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है.

अब, मेकर्स राष्ट्रपति भवन में एक प्रतिष्ठित स्क्रीनिंग की तैयारी कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस कार्यक्रम की तैयारियां पिछले कुछ दिनों से चल रही हैं. हालांकि, मेहमानों की आधिकारिक सूची अभी तक जारी नहीं की गई है.

यूएई में फिल्म के बैन की खबर पर बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूएई के सेंसर बोर्ड ने फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज करने की मंजूरी देने से पहले उसमें कई बदलाव और कट करने का प्रस्ताव रखा था. हालांकि, बताया जा रहा है कि फिल्ममेकर्स इन सुझाए गए बदलावों को मानने से इनकार कर दिया, जिसके चलते फिल्म वहां रिलीज नहीं हो पाई.

‘आखरी सवाल’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में दूसरे दिन (शनिवार, 16 मई) थोड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली, लेकिन फिल्म का कुल प्रदर्शन अभी भी उम्मीद से कम ही रहा है. सैकनिल्क के अनुसार,ओपनिंग डे पर फिल्म ने 40 लाख रुपये का कलेक्शन किया था. जबकि दूसरे दिन फिल्म ने 75 लाख रुपये का बिजनेस किया. दो दिनों के बाद ‘आखिरी सवाल’ ने 3,929 शो में 1.38 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन और 1.15 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है.

Table of contents [hide]

Read more

Local News