Sunday, May 3, 2026

मौसम विभाग ने बुधवार के लिए कोल्ड डे और घने कोहरे की चेतावनी जारी की है।

Share

बिहार में घने कोहरे और सर्द हवाओं के कारण भीषण ठंड का प्रकोप जारी है, जिससे 5 जनवरी तक राहत की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए 25 जिलों में कोल्ड डे का ऑरेंज अलर्ट और घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। राजगीर 7.7 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा, जबकि पटना का न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

पटना। राज्य में घने कोहरे और सर्द हवा से भीषण ठंड का प्रभाव बना हुआ है। लाेगों को पांच जनवरी तक राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए कोल्ड डे और घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। राज्य के अधिकतर जिलों में कोल्ड डे जैसी स्थिति बनने को लेकर ऑरेंज अलर्ट और घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। 

पांच दिनों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव के आसार नहीं है। बुधवार को राज्य के 25 जिलों में कोल्ड डे की चेतावनी है। जबकि अन्य जिलों में घना कोहरा छाए रहने के साथ पछुआ के कारण दिन और रात कनकनी बनी रहेगी। 

पटना का न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस 

मंगलवार को गयाजी, औरंगाबाद, नालंदा में भीषण कोल्ड डे एवं डेहरी में कोल्ड डे की स्थिति बनी रही। राज्य में 7.7 डिग्री सेल्सियस के साथ राजगीर सबसे ठंडा रहा। पटना का न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे कम दृृश्यता सात सौ मीटर वाल्मीकि नगर में दर्ज हुआ।

शेखपुरा एवं राजगीर में सर्वाधिक तापमान दर्ज 

मंगलवार को पटना सहित आसपास इलाकों में दिन में धूप निकलने से लोगों को कनकनी से राहत मिली। पटना का अधिकतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस एवं 19.0 डिग्री सेल्सियस के साथ शेखपुरा एवं राजगीर में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। 

पटना के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 4.5 डिग्री सेल्सियस का अंतर दर्ज हुआ। पटना सहित 14 जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। राज्य का अधिकतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस से 17.7 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहरअधिकतमन्यूनतम
पटना16.912.4
गया18.57.8
भागलपुर15.012.0
मुजफ्फरपुर13.212.2

Read more

Local News