Wednesday, March 18, 2026

मौसम विभाग की तरफ से 48 घंटों के लिए 8 जिलों में बड़ा अलर्ट जारी किया गया है.

Share

मौसम विभाग ने बिहार के 8 जिलों के लोगों के लिए अगले 48 घंटे के लिए अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में घने कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की है. फिलहाल, दोपहर के वक्त धूप खिलने से लोगों को राहत मिल रही लेकिन सुबह और शाम के वक्त कनकनी लोगों को झेलनी पड़ रही.

 बिहार में ठंड का प्रकोप लगातार जारी है. सुबह और शाम के वक्त लोगों को ज्यादा कनकनी महसूस हो रही. इसके साथ ही कई इलाकों में घने कोहरे का प्रकोप भी झेलना पड़ रहा है. लेकिन दोपहर के वक्त धूप खिलने से लोगों को राहत मिल जा रही. इस बीच मौसम विभाग की तरफ से 48 घंटों के लिए 8 जिलों में बड़ा अलर्ट जारी किया गया है.

इन 8 जिलों के लिए चेतावनी जारी

मौसम विभाग की तरफ से जिन 8 जिलों में अलर्ट जारी किया गया, उनमें पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज शामिल है. इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान सभी 8 जिलों में घने कोहरे की स्थिति बने रहने की संभावना जताई गई है. इसके साथ ही विजिबिलिटी कम रहने की आशंका जताई गई. ऐसे में लोगों से सावधानी बरतते हुए गाड़ी चलाने की अपील की गई.

Image 116

अगले दो से तीन दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने यह भी संभावना जताई है कि अगले दो से तीन दिनों के दौरान बाकी के जिलों में मौसम में कुछ खास बदलाव नहीं हो सकेगा. दोपहर में धूप खिलने की वजह से ठंड से थोड़ी राहत मिलती रहेगी. कुछ ऐसा ही मौसम पटना में भी बना रहेगा. विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में पटना के न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी और अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई.

18 जनवरी के बाद बदल सकता है मौसम

इसके साथ ही मौसम वैज्ञानिकों की माने तो, 18 जनवरी के आस-पास एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकता है. इसके असर से पश्चिम और उत्तर-पश्चिम बिहार में हल्की बारिश की संभावना बन सकती है. यदि ऐसा होता है तो 20 जनवरी के बाद एक बार फिर ठंड में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. यानी फिलहाल जो राहत मिल रही है, वह पूरी तरह स्थायी नहीं मानी जा सकती.

Read more

Local News