पटना समेत बिहार के 25 जिलों में तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। पछुआ हवाओं के कारण मौसम शुष्क बना हुआ है, हालांकि आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस होगी।
पटना। पछुआ के कारण राज्य का मौसम शुष्क बने होने के साथ ज्यादातर भागों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
सुबह-शाम हल्की ठंड का असर रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार दो मार्च को हिमालय क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव से बादल छाए रहने के साथ मौसम सामान्य बने रहने का पूर्वानुमान है।
दो दिनों के दौरान तापमान में विशेष बदलाव के आसार नहीं है। गुरुवार को पटना का न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस सिवान (जीरादेई) में एवं पटना का न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
गुरुवार को पटना सहित आसपास इलाकों का मौसम शुष्क बने होने के साथ आंशिक बादल छाए रहे। पटना सहित 25 जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।
पटना का अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस एवं 31.8 डिग्री सेल्सियस के साथ कैमूर में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।
प्रमुख शहरों का तापमान
| शहर | अधिकतम | न्यूनतम |
|---|---|---|
| पटना | 29.0 | 17.2 |
| गयाजी | 29.8 | 14.5 |
| भागलपुर | 30.0 | 15.2 |
| मुजफ्फरपुर | 28.4 | 17.2 |


