Tuesday, May 5, 2026

मैथिली ठाकुर का आपत्तिजनक वीडियो शेयर करने वाले युवक को गिरफ्तार करने के लिए दरभंगा पुलिस गुजरात रवाना हो गई

Share

दरभंगा: पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर का आपत्तिजनक वीडियो शेयर करने वाले युवक को गिरफ्तार करने के लिए दरभंगा पुलिस गुजरात रवाना हो गई है. जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक को गिरफ्तार करने के बाद पहले पटना फिर दरभंगा लाया जाएगा.

दरभंगा: पीएम नरेंद्र मोदी और अलीनगर से बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक तस्वीर व रील्स सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले युवक को पुलिस गुजरात से दरभंगा लायेगी. उसे पहले पटना में वरीय पुलिस अधिकारियों के सामने पेश  किया जायेगा. इसके बाद उसे दरभंगा लाया जायेगा.

पंकज यादव के तौर पर हुई आरोपित की पहचान

आरोपित युवक की पहचान जिले के बहेड़ी उज्जैना निवासी पंकज कुमार यादव के रूप में की गयी है. जानकारी के मुताबिक आरोपित को गुजरात पुलिस की मदद से जामनगर से गिरफ्तार कर लिया गया है. दरभंगा साइबर थाना में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस उसे लाने के लिए गुजरात रवाना हो गई है.

पहले पटना में होगी युवक से पूछताछ 

विभागीय सूत्रों के अनुसार पहले गिरफ्तार युवक को पटना ले जाया जायेगा. वहां पुलिस के वरीय अधिकारी उससे पूछताछ करेंगे. पूछताछ के बाद पटना में ही विस्तृत जानकारी दी जायेगी. इसके बाद उसे दरभंगा लाया जायेगा. 

युवक ने शेयर किया था आपत्तिजनक रील

बता दें कि पीएम व विधायक की मॉर्फ्ड तस्वीर व आपत्तिजनक रील्स को एक शख्स ने सोशल पर पोस्ट किया था. इसके बाद जिला पुलिस सक्रिय हो गयी. एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी के निर्देश पर साइबर थाना में मामला दर्ज किया गया था. पुलिस ने गुजरात पुलिस के सहयोग से उसे गुजरात से गिरफ्तार कर लिया. बहेड़ी थाना क्षेत्र के उज्जैन निवासी पंकज कुमार यादव के पिता की मौत हो चुकी है. इसके बाद वह गुजरात चला गया था.

Table of contents [hide]

Read more

Local News