स्टैंड-अप कॉमेडियन और ‘बिग बॉस 17’ के विजेता मुनव्वर फारूकी एक बार फिर पिता बन गए हैं. उनकी पत्नी और मेकअप आर्टिस्ट महजबीन कोटवाला ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है. उन्होंने शुक्रवार (1 मई) को सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को यह गुड न्यूज दी है.
शुक्रवार देर रात मुनव्वर ने अपने इंस्टाग्राम पर गुड न्यूज शेयर की और फैंस को बताया कि वे एक बार फिर पिता बने हैं. उनकी पत्नी ने एक बेटी को जन्म दिया है. उन्होंने मां और बेटी की तस्वीरें शेयर कीं, लेकिन दोनों के चेहरे को हाइट करके रखा है.
यह गुड न्यूज फैंस के लिए एक सरप्राइज की तरह थी, क्योंकि इस कपल ने अपनी निजी जिंदगी काफी हद तक प्राइवेट रखा था. अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर मुनव्वर ने अस्पताल से अपने नवजात बच्चे और पत्नी महजबीन के साथ तस्वीरें शेयर कीं और कैप्शन में लिखा, ‘घर में बरकत आई. धन्य महसूस कर रहा हूं. अल्हम्दुलिल्लाह. दुआओं में खास याद रखें.’
यह खुशी की खबर इस जोड़े के लिए एक खास महीने में आई है. 2024 में एक गुपचुप शादी करने के बाद, यह जोड़ा इस महीने के आखिर में अपनी शादी की दूसरी सालगिरह मनाने वाला है.
यह गुड न्यूज देते ही एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से मुनव्वर फ़ारूकी के करीबी दोस्तों की तरफ से बधाइयों का तांता लग गया. वरुण धवन ने कमेंट करते हुए लिखा है, ‘बधाई हो भाई.’ रजत दलाल ने लिखा है, ‘भाई को बहुत बहुत मुबारक हो.’ अली गोनी ने लिखा, ‘अल्हम्दुलिल्लाह.’ गौहर खान ने कमेंट किया है, ‘मुबारक हो. अल्लाह हिफाजत करे.’
जन्नत जुबैर ने लिखा है, ‘मुबारक बहुत बहुत.’ रणवीर अल्लाहबादिया ने कहा, ‘बधाई हो भाई.’ सोनाली बेंद्रे, क्रिस्टल डिसूजा, धनश्री, मिस्टर फैसू, माही विज, पूनम पांडे, दिग्विजय राठी समेत कई सितारों ने कपल को बधाइयां दी हैं.
महजबीन से पहले मुनव्वर ने जैस्मिन के साथ निकाह किया था. इनका एक बेटा भी है, जिसका नाम मिकाइल है. वहीं उनकी पत्नी महजबीन कोटवाला की भी अपनी पिछली शादी से एक बेटी है. मुनव्वर ने 26 मई 2024 को महजबीन के साथ निकाह किया था. यह उनकी दूसरी शादी है. खबरों के मुताबिक, टीवी एक्ट्रेस हिना खान के जरिए महजबीन और मुनव्वर की लव स्टोरी शुरू हुई थी. हिना ने इस जोड़े को एक-दूसरे के करीब लाने में मदद की थी.


