मुजफ्फरपुर। चलती ट्रेन के स्लीपर कोच के शौचालय में महिला ने बच्ची को जन्म दिया। वह पति के साथ यात्रा कर रही थीं। महिला बेबी सुल्ताना, पति आलम गिरी पश्चिम बंगाल के न्यू कूचबिहार की रहने वाली हैं
15910 अवध असम एक्सप्रेस के स्लीपर कोच के एस-6 में 62 व 64 नंबर बर्थ पर पति के साथ सफर कर रही थीं। रोहतक से न्यू कूचबिहार जा रही थीं। हाजीपुर में प्रसव पीड़ा हुई। ट्रेन के अंदर किसी चिकित्सक को नहीं पाकर शौचालय में चली गईं
वहीं, स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। पति ने कोच कंडक्टर को इसकी जानकारी दी। इसके बाद कंट्रोल को मैसेज किया गया। मुजफ्फरपुर ट्रेन पहुंचने पर रेलवे के वरीय चिकित्सक शालीग्राम चौधरी टीम के साथ एंबुलेंस लेकर पहुंचे। इधर स्टैटिक टीटीई, आरपीएफ की कांस्टेबल श्वेता लोधी, कांस्टेबल दीपक कुमार पहुंचे। एंबुलेंस से ले जाकर आरपीएफ ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया।


