Sunday, June 21, 2026

मुंबई बनाम कोलकाता में किसका पलड़ा भारी? आज के मैच से पहले जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

Share

MI vs KKR: आईपीएल 2025 के 12वें मैच में आज मुंबई इंडियंस (MI) का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा.

मुंबई : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 25वें मैच में आज मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीमें आमने-सामने होंगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला शाम 7:30 बजे से वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेला जाएगा. 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2025 के अपने पहले दोनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है, ऐसे में आज उसकी नजरें अपने होम ग्राउंड पर मैच अपने नाम कर जीत का खाता खोलने पर होंगी.

IPL में आज मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
हार्दिक पांड्या की कमान वाली मुंबई इंडियंस को अपने पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स से 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद गुजरात टाइटन्स के खिलाफ अहमदाबाद में खेले गए मैच में भी उसे 36 रनों से हार का मुंह देखना पड़ा. मुंबई की टीम प्वाइंट्स टेबल में फिलहाल सबसे नीचे 10वें स्थान पर है. ऐसे में उसकी नजरें आज मैच जीतकर अपनी स्थिति को सुधारने पर होंगी. मुंबई अपने होम ग्राउंड पर आज सीजन का पहला मुकाबला खेलेगी.

वहीं, गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स को ओपनिंग मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से 7 विकेट से करारी हार मिली. हालांकि, इसके बाद केकेआर ने जबरदस्त वापसी की और गुवाहाटी में खेले गए अपने दूसरे मुकाबले में उसने राजस्थान रॉयल्स को 8 विकेट से हराया. केकेआर की नजरें अपनी इस लय को बरकरार रखने पर होंगी.

MI vs KKR हेड टू हेड रिकॉर्ड्स
मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड्स की बात करें तो, दोनों टीमें अभी तक 34 मैचों में एक-दूसरे से भिड़ी हैं. इस दौरान मुंबई इंडियंस का दबदबा देखने को मिला है. एमआई ने 23 मैचों में जीत हासिल की है. वहीं, केकेआर ने सिर्फ 11 मैच जीते हैं. लेकिन, पिछले 6 मैचों में कोलकाता नाइट राइडर्स का पलड़ा भारी रहा है. मुंबई इंडियंस के खिलाफ पिछले 6 मैचों में से 6 बार केकेआर ने जीत दर्ज की है, सिर्फ 1 मैच गंवाया है. दोनों टीमों के बीच आज एक रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है.

वानखेड़े स्टेडियम मुंबई पिच रिपोर्ट
मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम हमेशा से ही हाई स्कोरिंग वाला मैदान रहा है, और फैंस दोनों टीमों के बल्लेबाजों से कुछ धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद कर सकते हैं, जिसका श्रेय स्टेडियम की छोटी बाउंड्री लाइन को जाता है. टॉस शायद ही महत्वपूर्ण होने वाला है, लेकिन फिर भी, कप्तान दूसरी पारी में बाद में ओस आने की संभावना को देखते हुए पहले गेंदबाजी करना ज्यादा पसंद करते हैं.

MI vs KKR दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग-11
रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, विग्नेश पुथुर
इंपैक्ट प्लेयर: सत्यनारायण राजू

कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग-11
क्विंटन डी कॉक, वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, स्पेंसर जॉनसन, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती
इम्पैक्ट प्लेयर: अंगकृष रघुवंशी

Read more

Local News