क्ष्मणपुर गांव में पुलिस ने की छापेमारी
Share
Table of contents [hide]
- चैनपुर.
- पुलिस ने थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव में छापेमारी के दौरान मारपीट के मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपित लक्ष्मणपुर गांव निवासी दालसिंगार बिंद का पुत्र चंद्रमा बिंद बताया जाता है. थाना अध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि एक साल पूर्व जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया था. इसमें लक्ष्मणपुर गांव निवासी भाई लाल बिंद की पत्नी फुलझारी देवी ने गांव के ही आधा दर्जन से अधिक लोगों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इसमें चंद्रमा बिंद को भी आरोपी बनाया गया था. उन्होंने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद चंद्रमा बिंद फरार चल रहा था. जिसे गुप्त सूचना के आधार पर की गयी छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया गया और उसे मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
Read more


