Saturday, March 28, 2026

मां ने कार और होटलों में नाबालिग बेटी का कई बार करवाया गैंगरेप..

Share

आरोपी मां बीजेपी की पूर्व नेता है. पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.

हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार ने बीते दिन रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया था. आरोप है कि मां ने ही अपने दो दोस्तों से 13 साल की नाबालिग बेटी का गैंग रेप कराया था. इस मामले में पुलिस ने मां और उसके प्रेमी को तो पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन मां का दूसरा दोस्त फरार चल रहा था, जिसके पुलिस ने यूपी के मेरठ जिले से गिरफ्तार किया. आरोपी मां बीजेपी की पूर्व नेता है.

  • हरिद्वार पुलिस ने बताया था कि रानीपुर कोतवाली में 13 साल की बच्ची के पिता ने तहरीर दी थी. उन्होंने अपनी पत्नी, उसके बॉयफ्रेंड और एक अन्य दोस्त पर बेटी से गैंग रेप का आरोप लगाया था. तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच की और पीड़िता का मेडिकल भी कराया. प्राथमिक जांच और मेडिकल में आरोपी की पुष्टि हुई है, जिसके बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया.
  • बता दें कि पीड़िता के माता-पिता विवाद के कारण अलग-अलग रहते है. आरोपी मां बेटे तो पिता के साथ छोड़ गई थी, लेकिन बेटी के अपने साथ ले गई थी. जब बेटी पिता के पास आई तो गुमसुम सी रहने ली. पिता ने इसका कारण पूछा तो उसने पूरी कहानी बता दी. इसके बाद पिता ने पुलिस को तहरीर दी.
  • पीड़िता के पिता कि तहरीर का अनुसार उनकी 13 साल की नाबालिग बेटी को उसकी मां जनवरी 2023 में अपने दोस्तों सुमित पटवाल और शुभम के साथ कार में BHEL स्टेडियम की तरफ लेकर गई थी. आरोप है कि पत्नी की सहमति पर उसके दोस्तों ने शराब पीकर जबरदस्ती डरा धमकाकर बच्ची के साथ गलत काम करवाया. इसके बाद आरोपी मां अपनी बेटी को डरा धमकाकर आगरा, वृंदावन और हरिद्वार के अलग-अलग होटलों में भी लेकर गई.

आरोप है कि होटलों में भी बच्ची के साथ गैंग रेप किया गया. इसी के साथ बच्ची को धमकी भी दी गई कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो वो उसे और उसके पिता की जान से मार देंगी. तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली रानीपुर में मु.असं 245/25 धारा 70(2), 351(3), 3(5) BNS व 3(क)/4(2), 5(l)/6, 16/17 पॉक्सो में मुकदमा दर्ज किया.

Read more

Local News