स्टैंड-अप कॉमेडियन और ‘बिग बॉस 19’ के कंटेस्टेंट प्रणि मोरे की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं लेकर रही हैं. 370 रुपये की बिरयानी वाले विवाद के बाद महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने प्रणित और हिमांशु, दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की. अब महाराष्ट्र गृह विभाग ने कॉमेडियन के वीडियो कंटेंट की गहन जांच शुरू कर दी है.
आईएएनएस के मुताबिक, महाराष्ट्र के गृह विभाग ने स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणित मोरे के सभी वीडियो कंटेंट की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं. यह जांच महाराष्ट्र साइबर पुलिस को सौंपी गई है, जो उनके शो के वीडियो, वायरल क्लिप और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मौजूद ऑनलाइन कंटेंट की जांच करेगी.
क्या है विवाद?
सोशल मीडिया पर अपने शो का एक वीडियो वायरल होने के बाद स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणीत मोरे विवादों में आ गए है. क्लिप में, हिमांशु जांगड़ा नाम के एक व्यक्ति ने मजाक में कहा कि उन्हें इंटीमेसी का हक है क्योंकि उन्होंने डेट के दौरान बिरयानी पर 370 रुपये खर्च किए थे
वहीं, एक और क्लिप में एमबीबीएस स्टूडेंट सेजल पवार ने डेड बॉडी के साथ होने वाले एनाटॉमी सेशन के बारे में बात की और दावा किया कि स्टूडेंट्स कभी-कभी पुरुष शवों के प्राइवेट पार्ट्स के बारे में चर्चा करते थे और उनका मजाक उड़ाते थे. प्रणीत मोरे इन बातों पर हंसे, जिससे ऑनलाइन काफी आलोचना हुई.
प्रणित का माफीनामा
बढ़ते विवादों को देखते हुए प्रणित ने एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी है. वीडियो में, प्रणित ने कहा, ‘जिनको भी इस वजह से चोट पहुंची हो, उन सभी से मैं माफी मांगना चाहता हूं. जो भी कानूनी कार्यवाही मेरे खिलाफ हो रही है, उसके लिए मुख्य अधिकारियों के साथ सहयोग भी कर रहा हूं. मैं यही अनुरोध करना चाहता हूं कि कृपया मुझे एक मौका दो, मैं बेहतर इंसान बनके दिखाऊंगा.’


