Tuesday, March 17, 2026

महाकुम्भ 2025: प्रयागराज महाकुंभ कब से शुरू,कहां, कौन-से घाट और मंदिर? 

Share

Mahakumbh 2025: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी से महाकुंभ मेला 2025 की शुरुआत होगी, जो 26 फरवरी तक चलेगा। इससे पहले महाकुंभ मेला में साधु-संतों की आने की शुरुआत हो चुकी है। इस मेले में नागा साधु सबसे बड़ा आकर्षण का केंद्र होते हैं।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। अभी कुंभ मेले की तैयारियां चल रही हैं। इसी बीच प्रयागराज में लगने वाले कुंभ को लेकर वीडियो मैप के जरिए जानकारी साझा की गई है। संगम नगरी में लगने वाले कुंभ मेले को पांच जगहों में बांटा गया है। जिसमें झूंसी, तेलीयरगंज, संगम, परेड ग्राउंड और अरैल शामिल है।

महाकुंभ का आयोजन भारत के चार पवित्र स्थानों प्रयागराज, हरिद्वार, उज्जैन और नासिक में हर 12 साल के अंतराल पर होता है। यह विश्व का सबसे बड़ा आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आयोजन है। 2025 में प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा।

इसमें भी इन इलाकों को सेक्टर में बांटा गया है। जिसमें 25 सेक्टर हैं। इन सेक्टरों को जोड़ने के लिए पुल भी हैं। जिनकी संख्या 13 है। साथ ही मैप में मुख्य मार्गों की जानकारी दी गई है। कौन सा रास्ता कहां से कहां जा रहा है और किस रास्ते पर कौन सा धार्मिक स्थल होगा।

महाकुंभ 2025 की मेजबानी उत्तर प्रदेश करने को तैयार है। संगम नगरी प्रयागराज में कुंभ मेले का आयोजन हो रहा है। वैसे तो हर साल प्रयागराज में माघ मेला लगता है, लेकिन अर्ध कुंभ और महाकुंभ मेला विशेष धार्मिक महत्व रखता है। इसके पहले साल 2013 में प्रयागराज में महाकुंभ मेला लगा था। साल 2019 में प्रयागराज में भव्य अर्धकुंभ का आयोजन हुआ था। एक बार फिर योगी सरकार महाकुंभ के आयोजन के लिए तैयार है।

Read more

Local News