Tuesday, March 17, 2026

महाकुम्भ में मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा पर हंगामा !

Share

प्रयागराज में महाकुंभ शुरू होने के साथ ही बवाल भी शुरू हो गया है. दरअसल, महाकुंभ मेला क्षेत्र में एक शिविर में समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा स्थापित करने के बाद विवाद हो गया है. संतों ने इस पर आपत्ति जताई है. इस संबंध में अंग्रेजी वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स ने खबर प्रकाशित की है. खबर के अनुसार, उत्तर प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता माता प्रसाद पांडेय ने बताया कि मुलायम सिंह यादव स्मृति सेवा संस्थान द्वारा सेक्टर 16 में स्थापित शिविर में शनिवार को करीब दो-तीन फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया गया.

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने मुलायम सिंह यादव के प्रतिमा स्थापना की आलोचना की है. इसके अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने कहा कि मुलायम लगातार “हिंदू विरोधी और सनातन विरोधी” विचार रखते रहे थे.

Read more

Local News