Sunday, March 15, 2026

मकर संक्रांति का आमंत्रण देने पहुंचे पूर्व विधायक!

Share

हजारीबाग न्यूज़ :बरही प्रखंड के विजया चौक शनिवार बाजार में पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला पहुंचे। जहां उप प्रमुख सहित अपने समर्थकों से मिलकर नव वर्ष की शुभकामनाये दी।इस दौरान उन्होंने सभी से 13 जनवरी को पूर्व विधायक आवास पर मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित होने वाले वार्षिक तिलकुट -चूड़ा कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया।पूर्व विधायक ने कहा कि यह कार्यक्रम हर वर्ष की भाती, इस वर्ष भी आयोजित किया जाएगा। यह परंपरा बनाए रखना है. क्योंकि भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का यह पर्व  प्रतीक है।

Read more

Local News