अंचल कार्यालय के बाहर रोड जाम, कहा- पैसे सबको दीजिए या किसी को नहीं !
धनबाद में कई लाभुकों को मंईयां सम्मान राशि नहीं मिलने से महिलाएं खासा नाराज हैं। बुधवार को महिलाएं अचंल कार्यालय पहुंची और यहां कर्मचारियों को ना देख भड़क उठी। इसके बाद सभी ने रोड जाम कर दिया और मंईयां सम्मान योजना का पोस्टर फाड़कर सड़क पर आगजनी की।
महिलाओं का कहना है कि उन्हें राशि क्यों नहीं मिली, यह बताना वाला भी कोई नहीं है। या तो मंईयां सम्मान राशि सबको मिले या किसी को नहीं मिले।



